200MP मॉन्स्टर कैमरा वाले Vivo V70 FE पर 7000 रुपये की सीधी छूट, ऑफर खत्म होने से पहले कर दें ऑर्डर
अगर आप 40,000 रुपये के बजट में एक प्रीमियम 5G स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Vivo V70 FE 5G इस समय शानदार ऑफर के साथ उपलब्ध है। Amazon पर इस स्मार्टफोन की कीमत में भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा बैंक कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI जैसी सुविधाएं भी मिल रही हैं, जिससे यह डील और आकर्षक बन जाती है। ऐसे में नया फोन खरीदने की सोच रहे ग्राहकों के लिए यह एक अच्छा मौका हो सकता है। आइए Vivo V70 FE की पूरी डील, स्पेक्स और फीचर्स जानते हैं।
SurveyVivo V70 FE की डील
Amazon पर Vivo V70 FE के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत फिलहाल 38,900 रुपये रखी गई है, जबकि इसकी असली कीमत 45,999 रुपये है। यानी ग्राहकों को सीधे 7,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा Amazon Pay ICICI Bank के जरिए भुगतान करने पर 1,167 रुपये तक का कैशबैक भी प्राप्त किया जा सकता है।
अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है, तो उसे एक्सचेंज करने पर 36,050 रुपये तक का एक्सचेंज बेनिफिट भी मिल सकता है। हालांकि, एक्सचेंज की फाइनल रकम आपके पुराने फोन की स्थिति और मॉडल पर निर्भर करेगी। वहीं, जो ग्राहक एक बार में पूरा भुगतान नहीं करना चाहते, उनके लिए नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी उपलब्ध है। फोन की EMI 1,368 रुपये प्रति माह से शुरू होती है, जिससे इसे खरीदना और भी आसान हो जाता है।
Vivo V70 FE के स्पेसिफिकेशन्स

Vivo V70 FE में 6.83 इंच की 1.5K OLED स्क्रीन दी गई है, लेकिन इसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1900 निट्स है। दूसरी तरफ Vivo V70 FE में Dimensity 7360-Turbo चिपसेट मिलता है, जो रोज़मर्रा के इस्तेमाल और मल्टीटास्किंग के लिए अच्छा है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Vivo V70 FE Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है और कंपनी 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा करती है।
कैमरा विभाग में Vivo V70 FE बेहद हाई-रेज़ोल्यूशन वाला सेंसर लेकर आता है। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि फोन लगभग एक घंटे में फुल चार्ज हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Realme P4x बनाम Realme P4R 5G: दो सस्ते फोन्स के डिजाइन, कैमरा, बैटरी, प्राइस और अन्य की तुलना
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile