Jio का धाकड़ ऑफर.. एक रुपये में एक महीने का मनोरंजन, ऑफर सुनते ही टूट पड़े लोग

HIGHLIGHTS

JioHotstar के इस ऑफर का लाभ केवल एक रुपये में लिया जा सकता है।

इस प्लान में ऐड-फ्री स्ट्रीमिंग मिलती है।

अगर आप इस प्लान का लाभ ले रहे हैं तो आपको ऑटो-रिनूअल को बंद कर देना चाहिए।

Jio का धाकड़ ऑफर.. एक रुपये में एक महीने का मनोरंजन, ऑफर सुनते ही टूट पड़े लोग

JioHotstar को इस समय समय देश के एक बड़े मनोरंजन प्लेटफॉर्म के तौर पर देखा जा रहा है। इसपर आपको मूवीज के साथ साथ वेब सीरीज के अलावा स्पोर्ट्स के साथ साथ मनोरंजन के लिए काफी कुछ मिल जाता है। अब जाहिर है कि इतना कुछ आपको मिल रहा है तो इसके लिए आपको पैसा भी देना होगा ही। अब सोचकर देखिए कि अगर आपको प्लेटफॉर्म का एक्सेस फ्री के दाम में मिल जाए तो कैसा हो। इस समय आप केवल 1 रुपये के प्राइस में JioHotstar Premium के Subscription को प्राप्त कर सकते हैं। अब इसके लिए आपको क्या करना है और कैसे आपको इस ऑफर का लाभ लेने का मौका मिल रहा है। आइए जानते हैं। हम यहाँ यह भी जानने वाले हैं कि आखिर किन यूजर्स को यह लाभ मिलने वाला है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

ऑफर का लाभ लेने से पहले जान लें ये बातें

अगर आप इस ऑफर का लाभ लेने के लिए JioHotstar पर जाने वाले हैं, तो आपको कुछ बातों के बारे में जरूर जानकारी पहले ही ले लेनी चाहिए। आइए आपको इस ऑफर के बारे में जानने से पहले यह बताते हैं कि आपको पहले ही किन बातों का ध्यान रखना है।

  • सबसे पहले यह ऑफर एक लिमिटेड टाइम ऑफर है और कुछ ही यूजर्स इसका लाभ ले सकते हैं।
  • अगर आप इस ऑफर का लाभ लेते हैं तो यह 30 दिनों के लिए ही मिलने वाला है, उसके बाद नहीं।
  • अगर आप इस प्लान को लेते समय Auto-Renewal को ऑन करके रखते हैं तो प्लान के खत्म होते ही आपसे प्लान के पूरे पैसे भी लिए जाने वाले हैं।
  • इस ऑफर का लाभ एक अकाउंट पर एक ही बार लिया जा सकता है।
  • इस प्लान में आपको 2 स्क्रीन का अककेस मिल रहा है।

कैसे मिलेगा ये दमदार ऑफर केवल एक रुपये में

अगर आप केवल और केवल एक रुपये में इस ऑफर का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको इसके लिए कुछ स्टेप्स को फॉलो करना है, जिनके बारे में आगे जानकारी दी गई है। आइए एक एक करके पूरे प्रोसेस को समझते हैं।

  • सबसे पहले JioHotstar App पर जाएं और अपने Jio Account से लॉगिन करें।
  • अब आपको My Space टैब में जाना है। यह आपको प्रोफाइल में मिलने वाला है।
  • यहाँ अगर आपको इस ऑफर से लाभ मिलने वाला है तो यह ऑफर और इसकी डिटेल्स यहाँ मिल जाने वाली हैं।
  • अगर आपको 1 रुपये वाला यह ऑफर यहाँ मिलता है तो आपको इसपर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने बाद आपको इस प्लान के लिए UPI, Card या वॉलेट की मदद से पेमेंट करनी है।
  • जैसे ही आपको पेमेंट प्लेटफॉर्म को मिल जाती है तो यह प्लान आप इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • अगर आप इस प्लान को 30 दिन के बाद इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो आपको इसी स्टेज पर ऑटो-रिनूअल को ऑफ कर देना है।

यह भी पढ़ें: चुटकियों में Aadhaar से UAN को करें लिंक, PF से जुड़े काम भी झट से..UMANG App में आया ये बाद अपडेट

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile