चुटकियों में Aadhaar से UAN को करें लिंक, PF से जुड़े काम भी झट से..UMANG App में आया ये बाद अपडेट
UMANG App में आपको EPFO वाला अपडेट मिला है।
इस अपडेट के बाद आप UMANG App में ही Aadhaar के साथ UAN को लिंक कर सकते हैं।
PF से जुड़े बहुत से काम भी यहाँ किए जा सकते हैं।
अगर आप भी एम्प्लॉई प्रॉविडेंट फंड यानी ईपीएफओ के मेम्बर हैं और आपको कभी भी अपने PF से पैसा निकालने में या ट्रांसफर में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत आई है तो अब इसे भूल जाइए। असल में, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने देश के लगभग लगभग करोड़ों अकाउंट होल्डर्स की राह को बेहद ही आसान बना दिया है। खाताधारक अब बड़ी ही आसानी से यूनिवर्सल अकाउंट नंबर यानी यूएएन को आधार कार्ड के साथ लिंक करने की प्रक्रिया को पूरी तरह से अपने मोबाइल पर ही कर सकते हैं। यह अब आपके मोबाइल से किया जा सकता है, और इसके लिए बेहद ही आसानी सी प्रोसेस है।
SurveyPF से जुड़े सभी काम अब चुटकियों में..
ऐसा कह सकते हैं कि अब आपको अपने यूएएन (UAN) से आधार कार्ड (Aadhaar Card) को लिंक करवाने के लिए अपनी कंपनी या एम्प्लॉयर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है, इस प्रोसेस को अब आप UMANG App के जरिए अपने मोबाइल से ही कर सकते हैं। इसका मतलब है कि अब आप अपने हाथों की उंगलियों से कुछ एक क्लिक में इस काम को कर सकते हैं, जिसमें अभी तक लंबा समय लगता था। जानकारी के लिए आपको बता देते हैं कि ईपीएफओ की तमाम ऑनलाइन सेवाओं का लाभ अब ऑनलाइन कुछ ही क्लिक में लिया जा सकता है, जैसे अब आप कुछ क्लिक में अपने पीएफ के लिए क्लेम कर सकते हैं, ऑनलाइन ट्रांसफर और ई-केवाईसी का लाभ आसानी से लिया जा सकता है, इसके साथ साथ UAN के साथ आधार कार्ड को भी झट से लिंक किया जा सकता है।
UMANG App पर कैसे आधार कार्ड और UAN को लिंक करें?
UMANG App पर बड़ी ही आसानी से आप अपने आधार कार्ड के साथ UAN को लिंक कर सकते हैं, इसके लिए आपको बस कुछ क्लिक ही करने हैं। इस प्रोसेस को पूरा करने के लिए आपको सबसे पहले अपने फोन में UMANG App चाहिए होने वाला है, इसके लिए आप Google Play Store के अलावा App Store पर जा सकते हैं। यहाँ से आप इस एप को अपने फोन में डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं। इस एप में जाने के बाद आपको अपने आधार कार्ड से जुड़े नंबर के साथ ही रजिस्ट्रेशन करना होगा।
ऐप में लॉगिन करने के बाद आपको सीधे ईपीएफओ वाले सेक्शन में जाना है, वहाँ दिए गए ई-केवाईसी सर्विसेज वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको सीधे ही आधार सीडिंग वाले ऑप्शन पर टच करना होगा, यहाँ आपको अपने UAN को दर्ज करना है। यूएएन दर्ज करते ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक वन-टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आने वाला है, इसे आपको यहाँ दर्ज करना है, ऐसा करने के तुरंत बाद आपको एक वेरीफिकेशन OTP भी आने वाला है, यह भी आपको उसी नंबर पर मिलेगा, जो आपके आधार कार्ड के साथ लिंक है। जैसे आप इसे सबमिट करते हैं तो आपकी लिंकिंग रिक्वेस्ट पूरी हो जाने वाली है। आमतौर पर ऐसा देखा गया है कि यह जानकारी ईपीएफओ के सिस्टम में 24 घंटे के भीतर अपडेट हो जाती है।
कैसे चेक करें स्टेटस?
अगर आप यह देखना चाहते हैं कि आपका आधार कार्ड UAN के साथ लिंक हुआ है या नहीं तो इसके लिए भी दी गई प्रोसेस बेहद ही आसान है। इसके लिए आपको ईपीएफओ पोर्टल पर जाकर अपने यूएएन और पासवर्ड से लॉगिन करना है, इसके बाद आपको प्रोफाइल इंफॉर्मेशन सेक्शन में जाना है, यहाँ अगर आपके आधार स्टेटस के आगे वेरीफाइड लिखा हुआ दिख रहा है तो यह हो चुका है, अगर नहीं तो आपको कुछ इंतज़ार करना चाहिए।
PF से जुड़े ये काम भी अब UMANG App पर!
इतना ही नहीं, ईपीएफओ ने डिजिटल सेवाओं को और ज्यादा आसान बनाने के लिए UAN को जनरेट करने के अलावा UAN को एक्टिवेट करने वाली सुविधाएँ भी UMANG App पर मिल जाने वाली हैं। जहां अब आधार-बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए भी अपने कामों को किया जा सकता है। आप अब यहीं से PF Claim भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Realme P4x बनाम Realme P4R 5G: दो सस्ते फोन्स के डिजाइन, कैमरा, बैटरी, प्राइस और अन्य की तुलना
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile