क्राइम थ्रिलर की सबसे बड़ी मिसाल है 9 एपिसोड वाली ये ब्लॉकबस्टर सीरीज, पहली फुरसत में देख डालें!
अगर आप क्राइम थ्रिलर फिल्में और वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं और हाल-फिलहाल में देखने के लिए कोई तगड़ा सा ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, तो अब आपकी तलाश खत्म होती है। आज हम आपको जिस वेब सीरीज के बारे में बताने वाले हैं, यक़ीनन आप उसे देखने के बाद अगले सीज़न का इंतज़ार नहीं कर पाएंगे। यह भारत की सबसे ट्रेंडिंग और पसंद की जाने वाली सीरीज में से एक है। इतना ही नहीं, इस शो का औरा इतना दमदार है कि यह क्राइम थ्रिलर जॉनर में सबसे बड़ी मिसाल बन चुकी है।
Surveyक्या है इस सीरीज की कहानी
यह एक बेहद पसंद की जाने वाली भारतीय क्राइम-थ्रिलर टीवी सीरीज है। इसमें एक क्रूर डॉन अखंडनंद त्रिपाठी उर्फ कालीन भैया की कहानी दिखाई गई है, जो अवैध हथियारों की तस्करी, ड्रग्स और भ्रष्ट राजनीति के जरिए मिर्जापुर शहर पर राज करता है, जहां कोई कानून नहीं है। कहानी की शुरुआत तब होती है जब दो मिडिल-क्लास भाई गुड्डू और बबलू पंडित, कालीन भैया के खतरनाक अंडरवर्ल्ड में फंस जाते हैं, जिससे सत्ता के लिए एक क्रूर और हिंसक संघर्ष शुरू हो जाता है।
कुल मिलाकर यह पूरी कहानी त्रिपाठी राजवंश, पंडित भाइयों, महत्वाकांक्षा और विश्वासघात के इर्द-गिर्द घूमती है।
सीरीज की स्टार कास्ट
अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां जिस सीरीज की बात हो रही है वह ‘मिर्ज़ापुर’ है। इस सीरीज में आपको कई जाने-माने और टैलेंटेड कलाकारों की टोली देखने को मिलेगी। पंकज त्रिपाठी और अली फज़ल लीड रोल में हैं। वहीं दिव्येंदु, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, ईशा तलवार, विजय वर्मा और अन्य कई शानदार कलाकार अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे।
अब तक आए कुल 3 सीज़न
‘मिर्ज़ापुर’ सीरीज के अब तक कुल 3 सीज़न आ चुके हैं जिनमें से पहले सीज़न में 9 एपिसोड्स हैं, जबकि बाकी दोनों को 10-10 एपिसोड्स में रिलीज़ किया गया। इस सीरीज को ओवरऑल 8.4 की ज़बरदस्त IMDb रेटिंग मिली हुई है और दर्शकों और समीक्षकों ने भी इसे बेहिसाब प्यार दिया है।
कहां देखें?
‘मिर्ज़ापुर’ वेब सीरीज के सभी एपिसोड्स और सभी सीज़न ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर उपलब्ध हैं। अगर आपने अब तक यह शो नहीं देखा है तो आप बहुत कुछ मिस कर रहे हैं। ‘मिर्ज़ापुर’ का हर एपिसोड इतना ग्रिपिंग है कि कई लोग तो पूरा सीज़न एक ही दिन में खत्म कर देते हैं। यह वाकई एक धमाकेदार थ्रिलर कंटेंट है जिसे लोग एक से ज्यादा बार भी देखना पसंद करते हैं। इसका थ्रिल फैक्टर, कल्ट डायलॉग्स, खून खराबा और सत्ता की आग से भरी कहानी इसे एक मस्ट-वॉच बनाते हैं।
यह भी पढ़ें: 2 घंटे 23 मिनट की इस पेट दर्द करने वाली कॉमेडी के आगे फेल हुए Panchayat-Gullak! बनराकस भी हुआ फैन?
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile