2 घंटे 23 मिनट की इस पेट दर्द करने वाली कॉमेडी के आगे फेल हुए Panchayat-Gullak! बनराकस भी हुआ फैन?

HIGHLIGHTS

अगर आप लाइफ में एक बार फिर से कॉमेडी देखना चाहते हैं तो यह फिल्म आपके लिए ही है।

इस फिल्म में डायलॉग ही इसकी जान हैं, इनसे ही हंसी का एक अलग ही माहौल बनता है।

आप आप पंचायत-गुल्लक की कॉमेडी से भी दमदार कॉमेडी देखने वाले हैं, जिसका फैन बनराकस भी हो गया है।

2 घंटे 23 मिनट की इस पेट दर्द करने वाली कॉमेडी के आगे फेल हुए Panchayat-Gullak! बनराकस भी हुआ फैन?

किसी भी कॉमेडी वेब सीरीज या फिल्म की सबसे बड़ी जान इसकी कहानी के अलावा उसके डायलॉग होते हैं। अगर किसी कहानी के साथ साथ उसके डायलॉग भी दमदार हैं तो जाहिर है कि आप अपनी हंसी को कैसे भी करके रोक नहीं पाते हैं। इसके अलावा जिस कॉमेडी फिल्म को आप अपने परिवार के साथ बैठकर न देख पाएँ, उसे भी कॉमेडी नहीं कहा जा सकता है। दूसरी ओर कॉमेडी वलगर भी नहीं होनी चाहिए। अगर आप ऐसी एक फिल्म को इस समय देखना चाहते हैं जो आपको पंचायत वेब सीरीज के अलावा गुल्लक वेब सीरीज जैसा फ़ील करा दे तो इस समय सिनेमाघरों में आप आपको एक धामकेदार फिल्म यानि Dhamaal 4 देखने को मिल रही है। इस फिल्म की कहानी अपने आप में खास है और धमाल फिल्म फ्रेंचाइज़ की यह चौथी फिल्म है। इस फिल्म को इसलिए भी निर्मित किया गया है, क्योंकि पहले की तीन फिल्म बड़े पैमाने पर देखी और पसंद की गई हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

क्या है इस दमदार फिल्म की कहानी?

Dhamaal 4 फिल्म की कहानी और प्लॉट को देखा जाए तो इसमें आपको पुराने खजाने की खोज को एक बार फिर से देखना पड़ने वाला है। हालांकि, इस बार इसमें नए नए ट्विस्ट और ऐंगल जोड़े गए हैं। आपको W के नीचे खजाना तो याद होगा। लेकिन इस बार यह M के नीचे जा चुका है। अब खजाने की खोज में पहले M को खोजना है इसके बाद खजाने को। इस कहानी को Paritosh Painter ने लिखा है और इस कहानी को काफी दमदार माना जा सकता है।

Dhamaal 4 कास्ट और क्रू

आपको धमाल 4 में पुराने चेहरों के अलावा कुछ नए चेहरे भी कलाकारों के तौर पर देखने को मिलने वाले हैं। इस कहानी में एक बार फिर से Ajay Devgn, Riteish Deshmukh, Anjali Anand, Arshad Warsi, Ravi Kishan के अलावा Jaaved Jaaferi और Sanjeeda Shaikh के अलावा संजय मिश्रा भी होने वाले हैं। इन कलाकारों के साथ ही इस कहानी को इस तरह की दमदार कॉमेडी में बदला गया है, जिसे देखकर आप और आपका पूरा परिवार अपनी हंसी को कैसे भी करके रोक नहीं पाएगा।

OTT पर कब तक आ रही है फिल्म?

अभी के लिए इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन अगर आंकड़ों को देखा जाए तो कोई भी फिल्म सिनेमाघरों में आने के बाद लगभग लगभग 45 दिन का समय OTT पर आने के लिए आजकल लेती है। ऐसे में अभी के लिए आपको इस कहानी को OTT पर आने का कुछ इंतज़ार करना पड़ सकता है। अभी के लिए आधिकारिक तौर पर भी इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

किस OTT पर दस्तक दे सकती है Dhamaal 4?

अभी के लिए किसकी भी आधिकारिक जानकारी नहीं है कि आखिर Dhamaal 4 किस OTT पर आने वाली है, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट आदि को देखा जाए तो ऐसा माना जा सकता है कि Dhamaal 4 Netflix पर रिलीज हो सकती है। अभी के लिए यह जानकारी केवल मीडिया रिपोर्ट पर ही आधारित है, आधिकारिक जानकारी मिलते ही हम आपको एक बार फिर से बताने वाले हैं कि फिल्म किस OTT पर स्ट्रीमिंग के लिए आएगी।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today, 21 July 2026: सोने में अचानक तेजी, चांदी सस्ती हुई या महंगी? जानें आज का लेटेस्ट रेट

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile