Gold Silver Price Today, 21 July 2026: सोने में अचानक तेजी, चांदी सस्ती हुई या महंगी? जानें आज का लेटेस्ट रेट

Gold Silver Price Today, 21 July 2026: सोने में अचानक तेजी, चांदी सस्ती हुई या महंगी? जानें आज का लेटेस्ट रेट

Gold Silver Price Today, 21 July 2026: पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव का असर सर्राफा बाजार पर लगातार देखने को मिल रहा है। मंगलवार सुबह बाजार खुलने से पहले सोने की कीमतों में अलग-अलग बाजारों में बढ़त दर्ज की गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार से लेकर MCX और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक, अधिकांश जगहों पर गोल्ड रेट ऊंचे स्तर पर कारोबार करते नजर आए। आइए जानते हैं आज देशभर में सोने की ताजा कीमतें क्या हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

आज का सोने का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,46,900 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।

वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह तक 24 कैरेट सोने का अगस्त वायदा 492 रुपये यानी 0.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,41,398 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखाई दिया। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,40,906 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

इसके अलावा अलग-अलग सूत्रों के मुताबिक भी कीमतों में अंतर देखने को मिला।

  • Bullions: 1,42,030 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • IBJA (इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन): 1,42,254 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • GoodReturns: 24 कैरेट सोना 1,43,440 रुपये प्रति 10 ग्राम

सोमवार को कितना था सोने का भाव

सोमवार को भी सोने की कीमतों में अच्छी बढ़त दर्ज की गई थी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,400 रुपये महंगा होकर 1,46,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया था। इससे पहले शुक्रवार को इसका बंद भाव 1,45,500 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

चांदी के दाम में आज फिर नरमी

पश्चिम एशिया में बने तनावपूर्ण हालात का असर चांदी की कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है। मंगलवार सुबह तक घरेलू और वायदा बाजार में चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी रहीं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली में चांदी का भाव घटकर 2,21,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।

वहीं, MCX पर चांदी का वायदा 250 रुपये यानी 0.11 प्रतिशत फिसलकर 2,18,150 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 2,18,400 रुपये प्रति किलोग्राम था।

  • Bullions: 2,18,150 रुपये प्रति किलोग्राम
  • IBJA: मंगलवार सुबह तक 2,19,575 रुपये प्रति किलोग्राम
  • GoodReturns: 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम

सोमवार को कितना था चांदी का भाव

सोमवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमतों में मजबूती देखने को मिली थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सितंबर डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट 1,618 रुपये यानी 0.75 प्रतिशत चढ़कर 2,18,021 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए थे।

यह भी पढ़ें: Vivo T5 Lite vs Nothing Phone 3a Lite vs iQOO Z11x: डिस्प्ले, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile