Vivo T5 Lite vs Nothing Phone 3a Lite vs iQOO Z11x: डिस्प्ले, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Vivo T5 Lite vs Nothing Phone 3a Lite vs iQOO Z11x: डिस्प्ले, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

अगर आप 20,000 रुपये के बजट में नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Vivo T5 Lite, Nothing Phone 3a Lite और iQOO Z11x तीन ऐसे लेटेस्ट विकल्प हैं, जो अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर लॉन्च किए गए हैं। किसी फोन में बड़ी बैटरी मिलती है, तो कोई बेहतर कैमरा और AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। आइए इन तीनों स्मार्टफोन्स के डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य डिटेल्स की तुलना करते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Vivo T5 Lite vs Nothing Phone 3a Lite vs iQOO Z11x

डिज़ाइन और डिस्प्ले

Vivo T5 Lite में 6.74 इंच का HD+ (720×1600 पिक्सल) LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 260ppi पिक्सल डेंसिटी और 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसमें IP65 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी मिलती है।

Nothing Phone 3a Lite में 6.77 इंच का Full-HD+ Flexible AMOLED डिस्प्ले मिलता है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR में 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 387ppi पिक्सल डेंसिटी और 2160Hz PWM डिमिंग को सपोर्ट करता है। फोन में IP54 रेटिंग के साथ फ्रंट और बैक दोनों तरफ Panda Glass प्रोटेक्शन दिया गया है।

iQOO Z11x में 6.76 इंच का Full-HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 382ppi पिक्सल डेंसिटी और 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। यह फोन IP68 और IP69+ डस्ट व वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है, जो इस तुलना में सबसे मजबूत प्रोटेक्शन प्रदान करता है।

vivo T5 Lite 5G with 6500mAh long lasting battery launched in India Price starting 19999

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Vivo T5 Lite में 6nm प्रोसेस पर बना MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 6GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को microSD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है।

Nothing Phone 3a Lite में MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट मिलता है। इसमें 8GB RAM, 256GB तक स्टोरेज, 8GB वर्चुअल RAM और microSD कार्ड के जरिए 2TB तक स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प दिया गया है। यह Nothing OS 3.5 पर चलता है, जो Android 15 पर आधारित है। कंपनी तीन बड़े Android अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।

iQOO Z11x में 4nm आधारित MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। यह Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है। कंपनी दो साल के OS अपडेट और चार साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है।

Nothing Phone 3a Lite Launched Expected India Price Camera Design feature

कैमरा में किसका दबदबा?

Vivo T5 Lite में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा और 0.08 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।

Nothing Phone 3a Lite ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें OIS और EIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और एक तीसरा सेंसर शामिल है, जिसकी जानकारी कंपनी ने साझा नहीं की है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल कैमरा मिलता है। फोन Ultra XDR, Portrait Mode, Night Mode, Macro Mode और Motion Capture जैसे कैमरा फीचर्स के साथ आता है। यह 4K 30fps और 1080p 120fps स्लो-मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है।

iQOO Z11x में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल बोकेह कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है, जो इस तुलना में सबसे हाई-रिजॉल्यूशन सेल्फी कैमरा है।

बैटरी और चार्जिंग

Vivo T5 Lite में 6,500mAh बैटरी दी गई है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

iQOO Z11x

Nothing Phone 3a Lite में 5,000mAh बैटरी मिलती है, जिसमें 33W फास्ट चार्जिंग और 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

iQOO Z11x में 7,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। बैटरी क्षमता के मामले में यह तीनों में सबसे आगे है।

भारत में कीमत

Vivo T5 Lite की कीमत 4GB + 128GB वेरिएंट के लिए 19,999 रुपये से शुरू होती है। इसका 6GB + 128GB मॉडल 21,999 रुपये, जबकि 6GB + 256GB वेरिएंट 24,999 रुपये में उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री 22 जुलाई से Flipkart और Vivo के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी।

Nothing Phone 3a Lite को भारत में 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए 20,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन हालिया प्राइस हाइक के बाद अब यह फोन 24,999 रुपये में आता है।

iQOO Z11x की कीमत भी अब बढ़ चुकी है। इसका 6GB + 128GB वेरिएंट जो 18,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, अब इसकी कीमत 24,999 रुपये हो गई है।

यह भी पढ़ें: Jio यूज़र्स की हो गई चांदी! इन प्लान्स पर FREE मिल रहा एक्स्ट्रा डेटा, रिचार्ज से पहले जान लें किस प्लान में सबसे ज्यादा फायदा

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile