Motorola ने बताया किन फोंस को मिलेगा एंडरोइड 11 का अपडेट, क्या आपका फोन भी है मौजूद

Motorola ने बताया किन फोंस को मिलेगा एंडरोइड 11 का अपडेट, क्या आपका फोन भी है मौजूद
HIGHLIGHTS

मोटोरोला ने जारी किया Android 11 का रोडमैप

मोटोरोला के इन फोंस को मिलेगा नया OS अपडेट

Motorola One Vision, Moto G 5G को मिलेगा एंडरोइड 11 अपडेट

Motorola ने अपने स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एंडरोइड 11 का रोडमैप जारी किया है। आगामी महीनों में चुनिन्दा मोटोरोला हैंडसेट के लिए एंडरोइड 11 OS अपडेट जारी किया जाएगा। इन स्मार्टफोंस को मिलेगा एंडरोइड 11 का अपडेट:

  • Motorola Razr 5G
  • Motorola Razr 2019
  • Motorola Edge
  • Motorola Edge+
  • Motorola One 5G
  • Motorola One Action
  • Motorola One Fusion
  • Motorola One Fusion+
  • Motorola One Hyper
  • Motorola One Vision
  • Moto G 5G
  • Moto G 5G Plus
  • Moto G Fast
  • Moto G Power
  • Moto G Pro
  • Moto G Stylus
  • Moto G9
  • Moto G9 Play
  • Moto G9 Plus
  • Moto G9 Power
  • Moto G8
  • Moto G8 Power
  • Lenovo K12 Note

क्या फीचर्स ऑफर करेगा Android 11?

Motorola के ब्लॉग पोस्ट के आधार पर Android 11 अपडेट में गूगल के द्वारा पेश किए गए बढ़िया फीचर्स मिलेंगे। Android 11 अपडेट में चैट बबल्स मिलेंगे। आप प्रायोरिटी कन्वरसेशन को लॉक स्क्रीन पर सेट कर सकते हैं।

Android 11 में आप कनेक्टेड डिवाइसेज़ को कंट्रोल करने की सुविधा मिलती है। स्ट्रीमलाइंड डिवाइस और मीडिया कंट्रोल्स से आप कन्नेक्टेड डिवाइस को कंट्रोल कर पाएंगे। कन्नेक्टेड डिवाइस को मैनेज करने के लिए आपको पॉवर बटन को देर तक प्रेस करना होगा।

प्राइवेसी के लिए यूजर्स को ऐप्स के लिए वन-टाइम पर्मिशन मिलेगी जो आपके माइक, कैमरा या लोकेशन का एक्सैस देगा।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo