जल्द भारत में लॉन्च होगा फ्लैगशिप Realme X
पॉप-अप सेल्फी कैमरा वाला कम्पनी का पहला फोन
20 मई से चीन में किया जाएगा सेल
भारत में भी जल्द होगा लॉन्च
Realme ने अपने एक साल के करियर में भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार में कई फोंस लॉन्च किए हैं और अच्छी कामयाबी भी हासिल की है। कम्पनी ने 15 मई को चीन में अपना फ्लैगशिप मोबाइल फोन Realme X और Realme X Lite लॉन्च किया है। Realme इंडिया के CEO Madhav Sheth ने ट्विटर के ज़रिए घोषण की है कि जल्द ही भारत में भी Realme X स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा।
SurveyWith Sky Li our global CEO and the amazing team! That marks the start of our journey in China. #RealmeX is coming soon to India 🙂 #PopupCamera #48MP pic.twitter.com/uWdk19itvb
— Madhav Sheth (@MadhavSheth1) 15 May 2019
हालांकि अभी लॉन्च की तारीख की पुशी नहीं की गई है लेकिन डिवाइस को जल्द लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। रियलमी X कम्पनी का पहला मोबाइल फोन है जिसे पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ पेश किया गया है। चीन में 20 मई से इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया जागा और उम्मीद की जा रही है कि इसके बाद ही इस फोन को भारत में लॉन्च किया जाएगा।
Realme X Specifications
Realme X में 6.5 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है जो कि सैमसंग की AMOLED फुल स्क्रीन डिस्प्ले है और इसका रेज़ोल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 91.2 प्रतिशत है और इसे 5th जनरेशन गोरिला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है। यह स्मार्टफोन 2.2 GHz ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट द्वारा संचालित है। ऑप्टिक्स की बात करें तो फोन में AI डुअल रियर कैमरा दिया गया है जो कि Sony IMX586 का 48 मेगापिक्सल का कैमरा है और दूसरा 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है जिसे LED फ़्लैश के साथ पेश किया गया है। स्मार्टफोन की खासियत इसका पॉप-अप सेल्फी कैमरा है जिसमें 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है और इसका अपर्चर f/2.0 है।
इसके अलावा, Realme X एंड्राइड 9 पाई पर आधारित ColorOS 6.0 UI पर काम करता है और स्मार्टफोन में 3765mAh की बैटरी दी गई है जो VOOC 3.0 सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च किया गया है।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile