Sony Xperia XZ3 स्मार्टफोन स्नेपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ IFA 2018 में लॉन्च किया जा सकता है

Sony Xperia XZ3 स्मार्टफोन स्नेपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ IFA 2018 में लॉन्च किया जा सकता है
HIGHLIGHTS

Sony ने अपने Xperia XZ2 स्मार्टफोन को MWC 2018 में लॉन्च किया था, और अब सामने आ रहा है कि नए डिवाइस यानी Xperia XZ3 को IFA 2018 में लॉन्च किया जा सकता है।

Sony Xperia XZ2 स्मार्टफोन की पीढ़ी के नए डिवाइस Sony Xperia XZ3 स्मार्टफोन को बर्लिन में होने वाले IFA 2018 इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है। आपको बता दें कि कंपनी की ओर से Xperia XZ2 स्मार्टफोन को MWC 2018 में पेश किया गया था। नए डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसका हाई-एंड स्नेपड्रैगन 845 से लैस होना है। साथ ही स्मार्टफोन को IP68 रेटिंग के साथ लॉन्च करने की भी योजना है। फोन में एक 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

फोन में एक ड्यूल कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है, इसमें एक 19-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 12-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा होने वाला है। फोन में एक 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की भी उम्मीद है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि दोनों ही डिवाइस एक जैसे कैमरा के मामले में मिलते जुलते हैं। 

ऐसा भी माना जा रहा है कि इस डिवाइस को दो अलग अलग वैरिएंट्स में लॉन्च किया जाने वाला है। फोन को 64GB स्टोरेज वैरिएंट और 128GB स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च किये जाने की खबरें आ रही हैं। फोन की स्टोरेज को अगर आप बढ़ाना चाहते हैं तो आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से इस स्टोरेज को 400GB तक बढ़ा सकते हैं। फोन के कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में आपको 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और NFC के साथ USB Type C पोर्ट भी मिल रहा है। 

फोन में आपको एक 3240mAh क्षमता की बैटरी मिल सकती है, जो आपको क्वालकॉम की क्विक चार्ज 3.0 तकनीकी के साथ मिलने वाली है। हालाँकि अगर Xperia XZ2 स्मार्टफोन की बात करें तो यह 3180mAh क्षमता की बैटरी से लैस था। इस डिवाइस की कीमत को लेकर कहा जा सकता है कि आने वाले कुछ ही दिनों में इसकी कीमत सामने आने वाली है। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo