Sony अपने Xperia XZ2 Premium स्मार्टफोन को 5 जुलाई को कर सकती है लॉन्च, यह हो सकती है कीमत

Sony अपने Xperia XZ2 Premium स्मार्टफोन को 5 जुलाई को कर सकती है लॉन्च, यह हो सकती है कीमत
HIGHLIGHTS

सोनी के द्वारा इसके Xperia XZ2 Premium डिवाइस की घोषणा अप्रैल में ही कर दी गई थी। हालाँकि अभी तक यह डिवाइस उपभोक्ताओं को मिला नहीं है।

Sony Xperia XZ2 Premium Smartphone to Launch in China on 5 July: सोनी के द्वारा इसके Xperia XZ2 Premium डिवाइस की घोषणा अप्रैल में ही कर दी गई थी। हालाँकि अभी तक यह डिवाइस उपभोक्ताओं को मिला नहीं है। इसके अलावा जो लोग इस 4K डिवाइस को लेना चाहते हैं, उन्हें अभी तक इसकी कीमत के बारे में भी पता नहीं है। लेकिन अब इस डिवाइस से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 

ऐसा कहा जा रहा है कि Sony Mobile ताइवान में होने वाले अपने एक इवेंट के दौरान इस डिवाइस को 5 July को लॉन्च कर सकती है। यहीं इसी इवेंट में कंपनी की ओर से इस पहले ड्यूल कैमरा वाले Xperia डिवाइस की कीमत से भी पर्दा उठ सकता है। कुछ पहले आई रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी ने 2 जुलाई को इस डिवाइस के लिए चीन में प्री-आर्डर की प्रक्रिया शुरू कर दी थी, हालाँकि इसके बाद भी इसकी कीमत से अभी तक पर्दा नहीं उठा है। लेकिन कुछ रुमर्स की मानें तो ऐसा कहा जा सकता है कि इस डिवाइस की कीमत 6,000 युआन यानी लगभग 965 डॉलर यानी लगभग Rs 67,000 की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। 

गौरतलब जो कि कंपनी अपने Xperia XZ3 डिवाइस पर भी काम कर रही है, इस डिवाइस को मॉडल नंबर H8614 से देखा गया है, इसके अलावा XZ3 को H8416 मॉडल नंबर दिया गया है। ऐसा सामने आ रहा है कि नई पीढ़ी के स्मार्टफोंस में ज्यादा बेहतर डिस्प्ले होने वाली है, जो 3840×1920 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आने वाला है। 

नए डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसका हाई-एंड स्नेपड्रैगन 845 से लैस होना है। साथ ही स्मार्टफोन को IP68 रेटिंग के साथ लॉन्च करने की भी योजना है। फोन में एक 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

फोन में एक ड्यूल कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है, इसमें एक 19-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 12-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा होने वाला है। फोन में एक 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की भी उम्मीद है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि दोनों ही डिवाइस एक जैसे कैमरा के मामले में मिलते जुलते हैं। 

ऐसा भी माना जा रहा है कि इस डिवाइस को दो अलग अलग वैरिएंट्स में लॉन्च किया जाने वाला है। फोन को 64GB स्टोरेज वैरिएंट और 128GB स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च किये जाने की खबरें आ रही हैं। फोन की स्टोरेज को अगर आप बढ़ाना चाहते हैं तो आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से इस स्टोरेज को 400GB तक बढ़ा सकते हैं। फोन के कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में आपको 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और NFC के साथ USB Type C पोर्ट भी मिल रहा है। फोन में आपको एक 3240mAh क्षमता की बैटरी मिल सकती है, जो आपको क्वालकॉम की क्विक चार्ज 3.0 तकनीकी के साथ मिलने वाली है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo