Sony Xperia XZ2 Premium स्मार्टफोन जल्द ही चीन में दे सकता है दस्तक, TENAA से मिला सर्टिफिकेशन

Sony Xperia XZ2 Premium स्मार्टफोन जल्द ही चीन में दे सकता है दस्तक, TENAA से मिला सर्टिफिकेशन
HIGHLIGHTS

Sony अपने Sony Xperia XZ2 Premium स्मार्टफोन को पहले ही लॉन्च कर चुका है, हालाँकि चीन में इस डिवाइस को अभी तक लॉन्च नहीं किया गया है।

सोनी ने अप्रैल माह में अपने Sony Xperia XZ2 Premium स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया था, हालाँकि इस फ्लैगशिप डिवाइस को अभी तक चीन में लॉन्च नहीं किया गया है। अब ऐसा सामने आ रहा है कि इस डिवाइस को जल्द ही चीन में भी लॉन्च किया जा सकता है। आपको बता दें कि सोनी के अन्य डिवाइस को Sony Xperia XZ2 को यहाँ सेल किया जा रहा है, लेकिन प्रीमियम डिवाइस को यहाँ अभी तक लॉन्च भी नहीं किया गया है। हालाँकि अब इस डिवाइस को चीन के TENAA से सर्टिफिकेशन मिल गया है, इसका मतलब है कि इस डिवाइस को अब चीन में जल्द ही लॉन्च किया जाने वाला है। 

यह मॉडल TENAA पर 31 मई को ही पास कर दिया गया था, लेकिन इसे यहाँ किसी अंबे मॉडल नंबर से देखा गया था, फोन को यहाँ मॉडल नम्बर H8166 से देखा गया है। इस डिवाइस के अगर स्पेक्स की बात करें तो आपको बता दें कि इस लिस्टिंग से सामने आया है कि इस डिवाइस को 5.8-इंच की डिस्प्ले के साथ देखा जा सकता है, इसके अलावा इसके रेजोल्यूशन के बारे में अभी तक कोई भी जानकारी नहीं मिली है।

हालाँकि अगर हम XZ2 Premium स्मार्टफोन की बात करें तो इसे 4K रेजोल्यूशन के साथ लॉन्च किया गया था। अब यहाँ इस लिस्टिंग में जो फोन नजर आया है, इसके अलावा XZ2 Premium स्मार्टफोंस की बात करें तो इन दोनों के ही डाइमेंशन्स एक जैसे हैं। 

इस लिस्टिंग में डिवाइस को 3,400mAh क्षमता की बैटरी के साथ देखा गया है, हालाँकि यह सोनी के XZ2 और XZ2 Premium से मेल नहीं खाती है। अगर हम प्रीमियम डिवाइस की बात करते हैं तो इसमें एक 3,540mAh क्षमता की बैटरी मौजूद है। अब इन्हें देखते हुए ऐसा भी कहा जा सकता है कि चीन में इस डिवाइस को किसी नए नाम के साथ और कुछ बदले हुए स्पेक्स के साथ लॉन्च किया जाये लेकिन अभी हम इस बारे में कुछ भी पुख्ता तौर पर नहीं कह सकते हैं। 

अगर हम Sony Xperia XZ2 Premium स्मार्टफोन के कुछ स्पेक्स की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस डिवाइस को एक फ्लैगशिप डिवाइस की तरह लॉन्च किया गया है, इसका मतलब है कि इसमें आपको जबरदस्त स्पेक्स और फीचर ऑफर किये गए हैं। इस डिवाइस में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 845 चिपसेट के अलावा 6GB की रैम के अलावा 64GB की इंटरनल स्टोरेज मिल रही है, साथ ही आपको यह भी बता देते हैं कि इस स्टोरेज को आप 400GB तक बढ़ा भी सकते हैं। फोन में एक ड्यूल कैमरा सेटअप के अलावा रियर में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। अब हम इस बात को भी देखते हैं कि इस डिवाइस को चीन में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। 

सोर्स:

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo