Digit.in

OnePlus और Xiaomi से लेकर Micromax तक दिसम्बर में तहलका मचाने आ रहे हैं ये स्मार्टफोन

Highlights

Redmi Note 11 Pro + डिवाइस का री-ब्रांडेड वर्जन Xiaomi 11i HyperCharge दिसंबर के अंत में होगा लॉन्च

OnePlus 9RT को भारत में इस दिसंबर में OnePlus RT नाम से लॉन्च किया जा सकता है

Motorola बहुत जल्द ब्रांड के दो लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है

OnePlus और Xiaomi से लेकर Micromax तक दिसम्बर में तहलका मचाने आ रहे हैं ये स्मार्टफोन

पूरे दिसंबर में भारतीय टेक बाजार में स्मार्टफोन की एक खेल लॉन्च होने जा रहा है। इस लिस्ट में OnePlus, Micromax, Xiaomi ब्रांडों के लेटेस्ट स्मार्टफोंस शामिल हैं। Xiaomi 11i HyperCharge, Redmi Note 11 Pro + डिवाइस का री-ब्रांडेड वर्जन, दिसंबर के अंत या जनवरी की शुरुआत में लॉन्च होने वाला है। साथ ही OnePlus 9RT भारत में OnePlus RT के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। 

आइए एक नजर डालते हैं उन लेटेस्ट स्मार्टफोन्स की लिस्ट पर जो पूरे दिसंबर में भारतीय टेक मार्केट में लॉन्च किए जा सकते हैं। 

मोटोरोला एज x30 (Motorola edge x30)

मोटोरोला ब्रांड का लेटेस्ट स्मार्टफोन 9 दिसंबर को टेक मार्केट में लॉन्च हो सकता है। यह हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन चिपसेट पर काम करने वाला पहला मॉडल हो सकता है। यह डिवाइस गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आ सकता है। मोबाइल में कूलिंग टेक्नोलॉजी का भी सपोर्ट देखने को मिल सकता है। 

विभिन्न लीक से पता चला है कि मोटोरोला एज x30 स्मार्टफोन 6.67 इंच के फुल हाई-डेफिनिशन प्लस OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। रिफ्रेश रेट की अगर बात करें तो फोन में आपको एक 144Hz से लैस फोन मिल सकता है। यह हैंडसेट माई यूआई 3.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाला कंपनी का पहला फोन हो सकता है।

माइक्रोमैक्स इन नोट 1 प्रो (Micromax In Note 1 Pro)

माइक्रोमैक्स इन नोट 1 प्रो के इस दिसंबर में भारतीय तकनीकी बाजार में आने की उम्मीद है। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस स्मार्टफोन को गीकबेंच बेंचमार्किंग साइट पर स्पॉट किया गया है। सर्टिफिकेशन साइट पर इस डिवाइस का मॉडल नंबर E7748 है। यह हैंडसेट MediaTek Helio G90 चिपसेट पर काम कर सकता है।

फोन में 4GB रैम मिलने की भी संभावना है। डिवाइस के Android 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने की संभावना है। इस स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशंस के बारे में अभी पता नहीं चला है।

वनप्लस आरटी (OnePlus RT)

OnePlus RT मॉडल में OnePlus 9RT फोन के समान ही स्पेसिफिकेशन हो सकते हैं। यह मोबाइल भारत में दिसंबर में लॉन्च हो सकता है। विभिन्न लीक के अनुसार, वनप्लस ब्रांड का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन 8GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज स्पेसिफिकेशंस के साथ आ सकता है।

कई नई रिपोर्ट सामने आई हैं कि OnePlus RT फोन के 8GB रैम + 128GB वैरिएंट की कीमत 39,999 रुपये हो सकती है।

Xiaomi 11i हाइपरचार्ज (Xiaomi 11i HyperCharge)

Xiaomi अपने Xiaomi 11i हाइपरचार्ज स्मार्टफोन को ग्लोबल बाजार के साथ-साथ भारत में भी लॉन्च करने की योजना बना रहा है। इस स्मार्टफोन के रैम, स्टोरेज वेरिएंट और अन्य स्पेसिफिकेशंस के बारे में ऑनलाइन काफी जानकारी सामने आ चुकी है।

यह लेटेस्ट मॉडल अक्टूबर में लॉन्च हुए Redmi Note 11 Pro+ डिवाइस का री-ब्रांडेड वर्जन हो सकता है। Xiaomi  अपने Xiaomi 11i हाइपरचार्ज फोन भारत में दिसंबर के अंत या जनवरी की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है। यह डिवाइस दो बेहतरीन कलर ऑप्शन में दिखाई दे सकती है। 

मोटो G200 (Moto G200)

Moto G200 स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। हालांकि यह फोन भारतीय बाजार में दिसंबर में डेब्यू कर सकता है। मोटोरोला का यह लेटेस्ट हैंडसेट भारत में स्नैपड्रैगन 888+ चिपसेट के साथ लॉन्च हो सकता है। इस मॉडल में 108MP ट्रिपल कैमरा सेटअप हो सकता है।

यूरोपीय बाजार में Moto G200 डिवाइस की कीमत 449 यूरो है। जो भारतीय रुपयों में 37,600 रुपये के बराबर है। यह स्मार्टफोन 8GB रैम के साथ भी आता है। Moto G200 मॉडल 6.8-इंच फुल हाई डेफिनिशन प्लस IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है। स्क्रीन का पिक्सल रेजोल्यूशन 1,080 X 2,460 पिक्सल है। इस फोन का स्क्रीन रिफ्रेश रेट 144Hz होने की संभावना है। साथ ही बैटरी के तौर पर फोन में 5,000mAh की बैटरी हो सकती है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile