One UI 5.0 पब्लिक बीटा प्रोग्राम की शुरुआत कोरियाई ओईएम के गैलेक्सी S22, S22 प्लस और S22 अल्ट्रा के साथ हुई। सैमसंग के इस एंड्रॉइड-बेस्ड सॉफ़्टवेयर को "वन यूआई 5" कहा जाएगा और यह Google के एंड्रॉइड 13 रिलीज पर बेस्ड होगा। अभी, बीटा प्रोग्राम जर्मनी और दक्षिण कोरिया में उपलब्ध है। यह यूएस में भी उपलब्ध होगा। इस लेटेस्ट बीटा अपडेट के साथ कई नए वन यूआई-स्पेसिफिक फीचर्स और एंड्रॉइड 13 फीचर जोड़े गए हैं। आइए विस्तार से जानें इसके बारे में।
सैमसंग अभी गैलेक्सी S22 सीरीज़ पर One UI 5.0 को रोल आउट कर रहा है, जिसमें S22, S22+ और S22 Ultra शामिल हैं। जर्मनी के लिए फर्मवेयर वर्जन S90xBXXU2ZVH4 है, जबकि दक्षिण कोरिया के लिए वर्जन S90xNKSU2ZVH4 है। सैमसंग के कम्युनिटी फोरम पर भी लोग इसकी चर्चा कर रहे हैं।
अपडेट में कई नई सुविधाएं दी गई हैं
आपको बता दें कि चैंजलॉग के अनुसार, One UI 5.0 में नए रंग थीम, स्टैक विजेट (जो होम स्क्रीन पर एक ही साइजों के डिवाइसों को जोड़ते हैं), स्प्लिट-स्क्रीन के लिए नया जेस्चर दिया गया है, जिससे इमेज से टेक्स्ट एक्सट्रैक्शन कर सकते हैं और प्रो मोड में हिस्टोग्राम दिया गया है जिससे कैमरा ऐप को और बेहतर DeX अनुभव मिलता है।
आप इसमें हर ऐप के लिए अपनी पसंद की भाषा भी बदल सकते हैं, वहीं आप अपने अनुसार नोटिफिकेशन में भी बदलाव कर सकते हैं और आप लॉक स्क्रीन पर बैकग्राउंड बदल सकते हैं।
इसी के साथ Bixby में भी बदलाव कर सकते हैं, और इसमें नए एआर इमोजी स्टिकर, जीआईएफ बदलने के तरीके, और बहुत कुछ दिया गया है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आप सैमसंग मेम्बर ऐप में One UI 5.0 बीटा बैनर पर क्लिक करके सैमसंग बीटा प्रोग्राम में शामिल हो सकते हैं। फिर आप अपडेट डाउनलोड कर सकते हैं और इसे ट्राई कर सकते हैं।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile