Samsung Galaxy S11 कहा जा सकता है Galaxy S20

HIGHLIGHTS

Galaxy S20 के नाम से आएगा Galaxy S11

नए लीक से हुआ खुलासा

Samsung Galaxy S11 कहा जा सकता है Galaxy S20

Samsung के नए फोन से जुड़ा लीक सामने आ रहा है। दरअसल, Ice Universe नाम के लीकर ने ट्वीट कर के आगामी स्मार्टफोंस की जानकारी दी है। ये नई जानकारी Galaxy S11 और Galaxy Fold 2 से जुड़ी है। Galaxy Fold 2 कंपनी का आगामी क्लेम शेल डिज़ाइन वाला फोल्डेबल फोन होगा जैसा कि Moto Razr 2019 है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Galaxy S11 कंपनी का फ्लैगशिप फोन होगा। यह स्मार्टफोन Galaxy S10 की जगह लेगा और सैमसंग के आगामी फ्लैगशिप फोन आने से पहले तक यह कंपनी का हाई-एंड डिवाइस होगा। हालांकि, Ice Universe के अनुसार, आगामी Galaxy S11 इस नाम से नहीं आएगा।

ऐसा हो सकता है कि यह नया फोन Galaxy S20 के नाम से आएगा। Galaxy S20 एक बड़ा अपग्रेड होगा जो बड़े बदलाव के साथ आएगा। Samsung ने अपनी Galaxy S सीरीज़ के साथ मार्च 2010 से अपनी फ्लैगशिप Android स्मार्टफोन की शुरुआत की थी।

Ice Universe ने आगामी Samsung Galaxy Fold 2 जैसी एक तस्वीर भी पोस्ट की थी। नया फोन क्लेमशेल डिज़ाइन के साथ आएगा। नई तस्वीर से भी समान डिज़ाइन की पुष्टि हुई है। Ice Universe ने Galaxy Fold 2 से जुड़े रूमर्स भी साझा किए हैं। डिवाइस को अल्ट्रा-थिन ग्लास मटेरियल के साथ आएगा। तस्वीर से यह भी पता चला है कि डिवाइस Samsung के One UI 2.0 पर काम करेगा।

Galaxy Fold में 7.3 इंच की QXGA+ डायनामिक AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो कि Infinity Flex मुख्य डिस्प्ले है। दूसरी डिस्प्ले में 4.6 इंच की HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह फोल्डिंग फोन 7nm 64-बिट ओक्टा-कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित है जिसे 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है।

डिवाइस में कुल छह कैमरा दिए गए हैं जिसमें 16MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा, 12MP का वाइड-एंगल कैमरा+सुपर डुअल पिक्सल तथा तीसरा 12MP का टेलीफ़ोटो कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, डिस्प्ले पर एक 10MP का सेल्फी कैमरा, 10MP और 8MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। Galaxy Fold में 4380mAh की डुअल बैटरी दी गई है।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile