आज भारत में लॉन्च किया जा सकता है Samsung Galaxy On6 स्मार्टफोन, जानिये क्या हो सकती है कीमत

आज भारत में लॉन्च किया जा सकता है Samsung Galaxy On6 स्मार्टफोन, जानिये क्या हो सकती है कीमत
HIGHLIGHTS

Samsung Galaxy On6 स्मार्टफोन फ्लिप्कार्ट के माध्यम से खासतौर पर सेल किया जाने वाला है।

Samsung Galaxy On6 to Lunch in India Today Exclusively Available on Flipkart: सैमसंग आज भारत में अपने ऑनलाइन एक्सक्लूसिव डिवाइस को लॉन्च करने की सारी तैयारी कर चुका है, यह स्मार्टफोन कंपनी की मिड-रेंज सीरीज गैलेक्सी On-सीरीज में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा इसे खासतौर पर फ्लिप्कार्ट के माध्यम से सेल किया जाना है। अगर सभी रिपोर्ट्स पर यकीन कर लिया जाए तो आपको बता देते हैं कि आज भारत में सैमसंग की ओर से इसका सैमसंग गैलेक्सी On6 स्मार्टफोन लॉन्च किया जा सकता है। 

फ्लिप्कार्ट पर चल रही एक माइक्रोसाइट से भी यह पता चलता है कि आज सैमसंग की ओर से भारत में उसका कोई नया डिवाइस लॉन्च किया जाने वाला है, इस डिवाइस को फ्लिप्कार्ट के माध्यम से 12:30 मिनट पर लॉन्च किया जाएगा। हालाँकि इस डिवाइस के बारे में ज्यादा कुछ सामने नहीं आया है, ऐसा भी सामने आ रहा है कि इसके लिए सैमसंग की ओर से किसी इवेंट में इस डिवाइस को लॉन्च नहीं किया जा रहा है। ऐसा लग रहा है कि मात्र फ्लिप्कार्ट पर जाकर कंपनी की ओर से इस डिवाइस को लॉन्च किया जा सकता है। इसकी घोषणा को भी गुप्त रखा जा सकता है। 

अगर बहुत से लीक आदि पर ध्यान दें तो आपको बता देते हैं कि इस डिवाइस को कंपनी की ओर से Rs 15,000 की कीमत के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। अगर इस डिवाइस की कीमत इसके आसपास ही होती है, तो आपको बता देते हैं कि यह भारतीय बाजार में Xiaomi Redmi Note 5, Asus Zenfone Max Pro M1 और Oppo Realme 1 को कड़ी टक्कर देने वाला है। 

हालांकी अब खबर आ रही है कि कंपनी की ओर से अपने एक नए स्मार्टफोन Galaxy On सीरीज में एक नए स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। इस डिवाइस को भी इनफिनिटी डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है, यह डिवाइस जुलाई में लॉन्च होने वाला है। ऐसा माना जा रहा है कि इस स्मार्टफोन को एक Super AMOLED के साथ लॉन्च किया जा सकता है, साथ ही इसमें आपको एक 4GB की रैम के साथ 64GB की इंटरनल स्टोरेज भी होने वाली है। इस डिवाइस को एक्सीनोस चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo