सैमसंग गैलेक्सी ऑन5 और गैलेक्सी ऑन7 लॉन्च

HIGHLIGHTS

यह दोनों ही फोन एक्सक्लूसिवली ऑनलाइन शोपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होंगे. भारतीय बाजार में गैलेक्सी ऑन5 की कीमत Rs. 8,990 है, वहीँ, गैलेक्सी ऑन7 की कीमत Rs. 10,990 रखी गई है.

सैमसंग गैलेक्सी ऑन5 और गैलेक्सी ऑन7 लॉन्च

मोबाइल निर्माता कंपनी सैमसंग ने भारत में अपने दो नए स्मार्टफोंस गैलेक्सी ऑन5 और गैलेक्सी ऑन7 लॉन्च कर दिए हैं. कंपनी ने दिल्ली में आयोजित एक इवेंट के दौरान इन दोनों स्मार्टफोंस को पेश किया. यह दोनों ही फोन एक्सक्लूसिवली ऑनलाइन शोपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होंगे. भारतीय बाजार में गैलेक्सी ऑन5 की कीमत Rs. 8,990 है, वहीँ, गैलेक्सी ऑन7 की कीमत Rs. 10,990 रखी गई है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अगर सैमसंग गैलेक्सी ऑन5 के फीचर्स के बारे में बात करें तो इसमें 5-इंच की डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 1280×720 पिक्सल है. इसमें 1.3GHz क्वाडकोर प्रोसेसर और 1.5GB की रैम दी गई है. इसके साथ ही यह स्मार्टफ़ोन 8GB की इंटरनल स्टोरेज से भी लैस है, जिसे माइक्रो-SD कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ाया जा सकता है.

इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी ऑन5 में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी मौजूद है. यह 2,600mAh की बैटरी से लैस है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ, GPS, 4G LTE और 3G मौजूद है.

वहीँ, अगर बात करें गैलेक्सी ऑन7 की तो इसमें 5.5-इंच की डिस्प्ले दी गई है. यह 1.2GHz  क्वाडकोर प्रोसेसर और 1.5GB की रैम से लैस है. इसमें 8GB की इंटरनल स्टोरेज भी मौजूद है. इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया गया है. यह एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम 5.1 लोलीपॉप पर चलता है. इसमें 3,000mAh की बैटरी दी गई है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3G, 4G LTE, ब्लूटूथ, वाई-फाई, GPS और USB का ऑप्शन है.

फ्लिपकार्ट पर Rs.8990 में गैलेक्सी ऑन5 खरीदें

फ्लिपकार्ट पर Rs.10990 में गैलेक्सी ऑन7 खरीदें

Digit NewsDesk

Digit NewsDesk

Digit News Desk writes news stories across a range of topics. Getting you news updates on the latest in the world of tech. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo