नया Samsung Galaxy On स्मार्टफोन को 2 July को किया जा सकता है लॉन्च

नया Samsung Galaxy On स्मार्टफोन को 2 July को किया जा सकता है लॉन्च
HIGHLIGHTS

Flipkart के माध्यम से एक टीज़र जारी किया गया है, जिसमें एक नए डिवाइस के जिक्र जो सैमसंग गैलेक्सी On स्मार्टफोन है, इसे 2 July को लॉन्च किया जा सकता है।

Samsung Galaxy on Smartphone to Launch on 2 July from Flipkart: Samsung जल्द ही भारत में अपने नए डिवाइस को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, यह सैमसंग गैलेक्सी On सीरीज में लॉन्च होने वाला नया डिवाइस हो सकता है। फ्लिप्कार्ट पर इस डिवाइस को लेकर एक टीज़र भी जारी किया गया है। 

अगर हम Flipkart द्वारा जारी किये गए इस टीज़र की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इसके अनुसार इस डिवाइस को 2 July को 12:30PM पर लॉन्च किया जाने वाला है। यहाँ इस टीज़र में आप AlwaysOn भी लिखा हुआ देख सकते हैं। इस बात से ही यह अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि इस डिवाइस को गैलेक्सी की On सीरीज में ही लॉन्च किया जा सकता है। इस टीज़र के साथ टाइगर श्रोफ के कुछ विडियो भी देखे जा सकते हैं। 

 Paytm इन इलेक्ट्रॉनिक्स पर दे रहा है ज़बरदस्त डील्स, जानने के लिए यहाँ क्लिक करें 

सैमसंग इस बात को नकार नहीं सकता है। इसके लिए सैमसंग पिछले काफी समय से अपने बजट सेगमेंट के पोर्टफोलियो को सुधारने में लगा है। सैमसंग ने अभी हाल ही में भारत में अपने सैमसंग गैलेक्सी On7 Prime को भी बजट कीमत में लॉन्च किया था। हालाँकि इस कदम को ज्यादा सफलता नहीं मिली थी। इसके बाद कंपनी ने भारतीय बाजार में अपने Samsung Galaxy J7 Duo स्मार्टफोन को लॉन्च किया था, हालाँकि इसे भी सफलता नहीं मिली है। 

इसके बाद खबरें आ रही थी कि कंपनी अब अपने स्मार्टफोंस को इनफिनिटी डिस्प्ले के साथ लॉन्च करेगा, यह सिलसिला मई से शुरू हुआ था, कंपनी ने अपने सैमसंग गैलेक्सी A6, Galaxy A6+, Galaxy J6 और Galaxy J8 स्मार्टफोंस को भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। यह कंपनी के पहले ऐसे मिड-रेंज स्मार्टफोंस हैं जिन्हें इनफिनिटी डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। 

हालांकी अब खबर आ रही है कि कंपनी की ओर से अपने एक नए स्मार्टफोन Galaxy On सीरीज में एक नए स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। इस डिवाइस को भी इनफिनिटी डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है, यह डिवाइस जुलाई में लॉन्च होने वाला है। ऐसा माना जा रहा है कि इस स्मार्टफोन को एक Super AMOLED के साथ लॉन्च किया जा सकता है, साथ ही इसमें आपको एक 4GB की रैम के साथ 64GB की इंटरनल स्टोरेज भी होने वाली है। इस डिवाइस को एक्सीनोस चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

 Paytm इन इलेक्ट्रॉनिक्स पर दे रहा है ज़बरदस्त डील्स, जानने के लिए यहाँ क्लिक करें 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo