Samsung Galaxy Note 10 का कोडनेम हो सकता है Da Vinci
Samsung Galaxy Note 10 के कोडनेम से इम्प्रूव्ड S Pen की ओर भी इशारा हो सकता है। अभी डिवाइस के प्राइस या स्पेक्स के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
पिछले महीने ही सैमसंग ने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy Note 9 लॉन्च किया था लेकिन अब अगले साल के फ्लैगशिप Galaxy Note 10 के बारे में लीक्स आना शुरू हो गए हैं।
Surveyकोरियन मीडिया The Bell के अनुसार, सैमसंग ने अपने 2019 के फ्लैगशिप फैबलेट के लिए नाम चुन लिया है। Galaxy Note 10 को “Da Vinci” नाम दिया गया है, जो अधिक इम्प्रूव्ड S Pen की ओर संकेत हो सकता है। Galaxy Note 10 के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, और फिर अभी लॉन्च में करीब एक साल बाकी है।
Samsung के वर्तमान फ्लैगशिप Galaxy Note 9 के बेस मॉडल की कीमत 67,900 रूपये है जो 128GB स्टोरेज से लैस है और इसके टॉप वैरिएंट की कीमत 84,900 रूपये है जो 512GB के स्टोरेज के साथ आता है।
बात करें Note 9 के स्पेक्स की तो डिवाइस में 6.4 इंच की QHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो एक इंफिनिटी डिस्प्ले है और इसका रेजोल्यूशन 2960 x 1440 पिक्सल है। डिवाइस मे किनारे पर डेडीकटेड बिक्स्बी बटन भी दिया गया है। जो कंपनी का वॉइस बेस्ड असिस्टेंट है, कुछ नए सुधारों के साथ आया है। डिवाइस को चार रंगों, ओशेयन ब्लू, लैवेंडर पर्पल, मेटैलिक कॉपर ओर मिडनाइट ब्लाक रंगों मे पेश किया गया है।
अन्य Galaxy Note लाइनअप की तरह यह डिवाइस भी S पेन के साथ आता है। S पेन मे ब्लुटूथ कन्नेक्टिविटी को शामिल किया गया है। Note 9 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रॉसेसर और 8GB रैम से लैस है। भारतीय वर्जन मे एक्सिनोस 9810 प्रॉसेसर मौजूद है। यह सैमसंग का पहला ऐसा फोन है जिसे 512 GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है, और इसके स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड द्वारा 512 GB तक बढ़ाया भी जा सकता है। डिवाइस में 4,000mAh की बैटरी मौजूद है जो फास्ट चार्जिंग ओर फास्ट वायर्लेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।
ऑप्टिक्स की बात करें तो Note 9 में 12MP+12MP का ड्यूल कैमरा दिया गया है और दोनों ही कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS)के साथ आते हैं। कैमरा ऑटो सीन डिटेक्शन के साथ आता है। सेल्फ़ी के लिए डिवाइस में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Digit Hindi
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile