11 जून के लॉन्च से पहले ही Samsung Galaxy M40 के आधिकारिक रेंडर का खुलासा

HIGHLIGHTS

अमेज़न के ज़रिये खरीद सकेंगे स्मार्टफोन

लॉन्च से पहले ही Samsung Galaxy M40 का खुलासा

Infinity-O display और ट्रिपल कैमरा से लैस होगा फ़ोन

11 जून के लॉन्च से पहले ही Samsung Galaxy M40 के आधिकारिक रेंडर का खुलासा

सैमसंग ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि उसका अगला स्मार्टफोन Galaxy M40 भारत में 11 जून को लॉन्च होने वाला है। यह डिवाइस शाम 6 बजे पेश किया जायेगा और Amazon डिवाइस के लिए microsite होस्ट कर रहा है। कहा जा रहा है कि लॉन्च के बाद इसे अमेज़न पर सेल के  लिए उपलब्ध कराया जायेगा। Samsung का ‘Notify Me’ पेज Galaxy M40 फ़ोन के डिज़ाइन को दिखता है जिसमें यह पता चलता है कि स्मार्टफोन Infinity-O display के साथ आ सकता है। इसमें स्क्रीन के टॉप लेफ्ट में कैमरा के लिए पंच होल भी दिया गया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इसके साथ ही रियर पैनल को भी दिखाया गया है लेकिन अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि यह प्लास्टिक का है या ग्लास एक बना है। वहीँ यह तो तय है कि डिवाइस ट्रिपल कैमरा से लैस होगा। ऊपर दाएं तरफ कैमरा को vertically aligned किया गया है।

कैमरा सेटअप एक नीचे फ़्लैश एक साथ fingerprint sensor भी दिया गया है जो बगल में ही है। रेंडर इमेज की मानें तो फ़ोन का डिज़ाइन Galaxy M40 की तरह ही है लेकिन इसमें कम बेज़ेल्स वाली स्क्रीन पंच होल डिज़ाइन के साथ नहीं है। साथ ही रियर पैनल Galaxy M30 की तरह ही है।

Amazon Samsung Galaxy M40 की लिस्टिंग से इस बात का पता चला है कि यह डिवाइस Snapdragon 6 series platformपर आधारित होगा जिसमें Snapdragon 675 हो सकता है। इसके साथ ही इसमें 32MP सेंसर 128GB internal storage के साथ दिया जा सकता है। 5000mAh की बैटरी फ़ोन में दी जा सकती है। Galaxy M40 Android 9 Pie out-of-the-box रन कर सकता है।

नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें। 

 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile