5000mAh बैटरी से लैस Samsung Galaxy M20 अब केवल 9,990 रूपये में उपलब्ध

HIGHLIGHTS

9,990 रूपये हुई Samsung Galaxy M20 की कीमत

अमेज़न इंडिया और सैमसंग ऑनलाइन स्टोर पर है उपलब्ध

5000mAh बैटरी से है लैस

5000mAh बैटरी से लैस Samsung Galaxy M20 अब केवल 9,990 रूपये में उपलब्ध

Samsung ने इस साल की शुरुआत में अपनी गैलेक्सी M सीरीज़ स्मार्टफोंस को पेश किया था। इस समय Galaxy M में Galaxy M10, Galaxy M20 और Galaxy M30 स्मार्टफोंस मौजूद हैं। अमेज़न इंडिया और सैमसंग ऑनलाइन स्टोर पर इस समय Galaxy M20 को मात्र 9,990 रूपये की कीमत में सेल किया जा रहा है जबकि डिवाइस को 10,990 रूपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। डिवाइस की खासियत इसकी 5000mAh बैटरी, डुअल कैमरा है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

स्मार्टफोन के इस वैरिएंट में 3GB रैम और 32GB स्टोरेज दिया गया है जिसे 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। डिवाइस में आपको सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है और 5000mAh की बैटरी के साथ 15W टाइप-C फ़ास्ट चार्जर भी ऑफर किया जा रहा है।

Samsung Galaxy M20

Samsung Galaxy M20 की स्पेसिफिकेशन की बात करे तो इसमें 6.3 इंच की FHD+ LCD इनफिनिटी-V डिस्प्ले दी गई है, जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 19.9:5 है। यह फोन हाल में पेश किए गए Exynos 7904 चिपसेट द्वारा संचालित है। यह फोन 3GB और 4GB रैम विकल्पों में आता है, जिसे क्रमश: 32GB और 64GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। फोन के स्टोरेज को SD कार्ड द्वारा 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह नए एक्सपीरियंस UI 9.5 पर काम करता है जो एंड्राइड 8.1 ओरियो पर आधारित है और स्मार्टफोन में 5000 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। सैमसंग का कहना है कि एक चार्ज में यह बैटरी दो दिनों तक चल सकती है।

ऑप्टिक्स की बात करें तो Galaxy M20 में 13MP + 5MP का डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जहां प्राइमरी सेंसर को f/1.9 अपर्चर लेंस दिया गया है जबकि दूसरा सेंसर अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ आता है जिसका अपर्चर f/2.2 है। डिवाइस के फ्रंट पर 8MP का कैमरा मौजूद है और इसका अपर्चर f/2.0 है।

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile