आज दोपहर 12 बजे है Samsung Galaxy M20 और Galaxy M30 Sale, जानें खास ऑफर्स

HIGHLIGHTS

Samsung Galaxy M20 और M30 अमेजन इंडिया और सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध

Jio यूज़र्स के लिए खास हैं ऑफर्स

आज दोपहर 12 बजे है Samsung Galaxy M20 और Galaxy M30 Sale, जानें खास ऑफर्स

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग के M-सीरीज के Galaxy M20 और Galaxy M30 को आज फ़्लैश सेल पर उतारा जा रहा है। यह सेल अमेजन इंडिया और सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर पर आज दोपहर 12 बजे शुरू की जा रही है। इन स्मार्टफोन्स की खास बात की चर्चा करें तो इनकी डिस्प्ले में दी गई Infinity-U नॉच है। कंपनी ने Galaxy M20 में Exynos 7904 ऑक्टा कोर SoC दिया है और 5,000mAh बैटरी से  लैस कराया है। वहीँ M30 स्मार्टफोन 15W फास्ट चार्जर के साथ आता है। फोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक का फीचर है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Samsung Galaxy M20 और M30 की कीमत

Samsung Galaxy M20 को दो वैरिएंट्स में लॉन्च किया गया था जिसमें 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज वैरिएंट्स को भारत में 10,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीँ इसके 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वैरिएंट को 12,990 रुपये में यूज़र्स खरीद सकते हैं। वहीँ Galaxy M30 को भी दो वैरिएंट्स में खरीदा जा सकता है। इसके 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 14,900 रुपये और 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 17,990 रुपये है।

Samsung Galaxy M20 और M30 फ़ोन्स पर मिल रहे हैं ये ऑफर्स

Samsung Galaxy M20 की खरीद पर ऑफर के तहत यूज़र्स के लिए फोन को नो-कॉस्ट ईएमआई पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ 1,199 रुपये तक डेमेज प्रोटेक्शन के साथ आता है। वहीं रिलायंस जियो इस स्मार्टफोन को खरीदने वाले अपने यूजर्स को 3,110 रुपये तक के बेनिफिट दे रहा है। अब बात Galaxy M30 की करें तो इस फोन को भी नो-कॉस्ट ईएमआई पर खरीदा जा सकता है। साथ ही यूज़र्स को 1,199 रुपये तक डेमेज प्रोटेक्शन मिल रही है। Reliance Jio यूजर्स के लिए 3,110 रुपये तक के बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं।

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile