Samsung ने पिछले महीने भारत में अपने Samsung Galaxy J8 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। इसके लॉन्च के समय इसकी उपलब्धता को लेकर कहा गया था कि इसे 20 जून को उपलब्ध करा दिया जाएगा। हालाँकि इस समय इसकी कोई सेल नहीं हुई थी।
Samsung Galaxy J8 Smartphone goes on Sale on 28 June: Samsung ने पिछले महीने भारत में अपने Samsung Galaxy J8 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। इसके लॉन्च के समय इसकी उपलब्धता को लेकर कहा गया था कि इसे 20 जून को उपलब्ध करा दिया जाएगा। हालाँकि इस समय इसकी कोई सेल नहीं हुई थी। हालाँकि अब कंपनी ने इस बात की जानकारी दे दी है कि इस डिवाइस को जल्द ही सेल के लिए लाया जाना है, इस डिवाइस को सेल के लिए आने के लिए अब मात्र 2 दिन का ही समय बचा है। इसका मतलब है कि भारत में इस डिवाइस को 28 जून को सेल के लिए लाया जाने वाला है।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
कंपनी ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से इए डिवाइस के भारत में लॉन्च की जानकारी दी थी। आप यहाँ इस ट्विट को देख सकते हैं।
— Samsung Mobile India (@SamsungMobileIN) June 25, 2018
इस डिवाइस की कीमत अगर चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इसे भारत में Rs 18,990 की कीमत में लिया जा सकता है। फोन में आपको 4GB की रैम के साथ 64GB की स्टोरेज मिल रही है। फोन ब्लू, ब्लैक और गोल्ड कलर वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इस डिवाइस को आप भारत में ई-स्टोर के माध्यम से ले सकते हैं, लेकिन अभी इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है कि आखिर इसे किस चैनल से सेल के लिए लाया जाने वाला है।
स्मार्टफोन में एक ड्यूल सिम स्लॉट के साथ साथ 6-इंच की FHD+ सुपर AMOLED इनफिनिटी डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा आपको यह भी बता दें कि यह स्मार्टफोन एंड्राइड Oreo पर काम करता है। फोन में एक ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 450 चिपसेट दिया गया है, इसके अलावा इसमें एक 4GB की रैम भी दी गई है।
फोन में एक ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, यह एक 16-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल का कैमरा कॉम्बो दिया गया है। इसके अलावा फोन में एक 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, इसे आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से बढ़ा भी सकते हैं। इसे आप 256GB तक बढ़ा सकते हैं।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile