Samsung Galaxy A90 5G को मिला Wi-Fi सर्टीफिकेशन्स, जल्द होगा लॉन्च

HIGHLIGHTS

Galaxy A90 5G नहीं होगा फ्लैगशिप सीरीज़ का हिस्सा

6GB RAM के होने की उम्मीद

Samsung Galaxy A90 5G को मिला Wi-Fi सर्टीफिकेशन्स, जल्द होगा लॉन्च

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग के अपकमिंग फ़ोन Samsung Galaxy A90 5G को जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। आपको बात दें कि Wi-Fi Alliance से सर्टिफाइड होने वाल यह सैमसंग का लेटेस्ट स्मार्टफोन है। इसके साथ ही यह सैमसंग फ़ोन ऐसा भी पहला Samsung Galaxy S और Galaxy Note series से अलग, फ़ोन बन चुका है जिसे 5G network सपोर्ट मिलने वाला है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Wi-Fi Alliance certification से इस बात की भी जानकारी मिली है कि यह सैमसंग फ़ोन ड्यूल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी सपोर्ट से लैस हो सकता है। आपको बता दें कि SamMobile ने सबसे पहले इस बात की जानकारी दी है। आपको बता दें की सैमसंग गैलेक्सी A90 5G फ़ोन को पहले भी गीकबेंच पर स्पॉट किया जा चुका है। गीकबेंच रिपोर्ट्स की बात करें तो डिवाइस ने सिंगल और मल्टी कोर टेस्ट में क्रमश: 3,458 और 10,852 स्कोर किया था। लीक रिपोर्ट में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि फ़ोन 6 जीबी रैम के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

Samsung Galaxy A90 5G फ्लैगशिप सीरीज़ का हिस्सा तो नहीं होगा लेकिन इसमें Qualcomm Snapdragon 855 SoC प्रोसेसर दिया जा सकता है। बाकी अगर स्पेक्स की बात करें तो पिछली कुछ लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक इस Samsung Galaxy A90 5G फ़ोन में 6.7 इंच की Super AMOLED Infinity-U display दी जा सकती है। साथ ही फ़ोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है। 

सैमसंग गैलेक्सी के इस फ़ोन में फोटोग्राफी के लिए 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का सेंसर भी दिया जा सकता है। फ़ोन में 4,500mAh की बैटरी भी दी जा सकती है जो 45W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आ सकती है।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile