Samsung Galaxy A80 मोबाइल फोन भारत में अगले हफ्ते हो सकता है लॉन्च
Samsung की ओर से 8 और 9 जून को भारत में एक प्रीव्यू इवेंट का आयोजन किया जाने वाला है। ऐसा माना जा रहा है कि इस इवेंट में कंपनी की ओर से अपना Samsung Galaxy A80 मोबाइल फोन लॉन्च किया जा सकता है। आपको बता देते हैं कि सैमसंग की ओर से इस मोबाइल फोन को अप्रैल महीने में ही थाईलैंड में लॉन्च किया जा चुका है। यह कंपनी का पहला ऐसा मोबाइल फोन है जिसे पॉप-अप रोटेटिंग कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है।
SurveySamsung Galaxy A80 फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
स्लाइड-आउट कैमरा की बदौलत सैमसंग एज-टू-एज डिस्प्ले ऑफर करता है जिसमें न के बराबर बेज़ेल्स मौजूद हैं और यह एक 6.7 इंच की डिस्प्ले है। डिस्प्ले का रेज़ोल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है और इसका एस्पेक्ट रेश्यो 20:1 है।
फोन को एल्युमीनियम केस और दोनों किनारों पर ग्लास से निर्मित किया गया है और रियर ग्लास पैनल बेहतर ग्रिप के लिए किनारों पर से कर्व बनाया गया है।
Galaxy A80 लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट से लैस है जो कि गेमिंग, ओवरलोक्ड GPU और HDR गेमिंग के सपोर्ट के लिए बेस्ट है। डिवाइस में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज दिया गया है हालांकि स्टोरेज को और नहीं बढ़ाया जा सकता है और डिवाइस में 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद नहीं है। Galaxy A80 में वही अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जो Galaxy S10 में देखने को मिलता था।
कैमरा की बात करें तो Galaxy A80 में ट्रिपल कैमरा दिया गया है जिसमें एक 48MP का कैमरा सेंसर है जिसका अपर्चर f/2.0 है, दूसरा 8MP का वाइड-एंगल सेंसर है जो 123-डिग्री फील्ड-ऑफ़ व्यू ऑफर करता है। तीसरा सेंसर 3D ToF सेंसर है जो डेप्थ मेजरमेंट के काम आता है। कैमरा सेटअप के साथ LED फ़्लैश भी दी गई है और लेज़र ऑटोफोकस एक अन्य यूनिट में मौजूद है जो कि प्लास्टिक का बना है और फ्रेम से उठता है। यह कामा फ्रंट कैमरा का काम करने के लिए दूसरी ओर फ्लिप हो जाता है। यह फ्लिप होने में 1.2 सेकंड का समय लेता है और काफी बढ़िया लगता है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile