Samsung Galaxy A70S गीकबेंच पर हुआ स्पॉट, कैमरा से जुड़ी मिली ये खास जानकारी

HIGHLIGHTS

Samsung Galaxy A70S हो सकता है 64-MP कैमरा से लैस

सितम्बर में लॉन्च हो सकता है फ़ोन

Samsung Galaxy A70S गीकबेंच पर हुआ स्पॉट, कैमरा से जुड़ी मिली ये खास जानकारी

हाल ही में सैमसंग के लेटेस्ट और अपकमिंग स्मार्टफोन Samsung Galaxy A70S को गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फ़ोन Galaxy A70S पिछले सैमसंग फ़ोन Galaxy A70 का ही अपग्रेडेड वर्ज़न हो सकता है। गीकबेंच लिस्टिंग पर फ़ोन के आने के बाद इसके कुछ स्पेक्स का जहां खुलासा हुआ है वहीँ यह भी उम्मीद की जा रही यही कि फ़ोन को जल्द है लॉन्च किया जा सकता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

गीकबेंच लिस्टिंग की मानें तो यह फ़ोन यानी Samsung Galaxy A70S एंड्रॉयड पाई पर आधारित वन यूआई 1.1 पर रन कर सकता है। साथ ही फ़ोन में Snapdragon 675 SoC चिपसेट का इस्तेमाल 6GB RAM के साथ किया जा सकता है। वहीँ जहाँ इन दिनों 64-megapixel camera फ़ोन की चर्चा ज़ोरों पर है, उम्मीद यह भी की जा रही है कि फ़ोन 64-megapixel सेंसर के साथ आ सकता है। रिपोर्ट्स एक मुताबिक इस फ़ोन को कंपनी अगले महीने ही यानी सितम्बर तक लॉन्च कर सकती है। वैसे आपको बता दें कि इस लिस्टिंग को सबसे पहले SamMobile ने स्पॉट किया था।

Galaxy A70 और Galaxy A70S के बीच अंतर की बात करें तो आपको बता दें कि दोनों ही फ़ोन्स में केवल कैमरा हार्डवेयर का अंतर आ सकता है। गीकबेंच पर Galaxy A70S को मॉडल नंबर SM-A707F के साथ लिस्ट किया गया है। वहीँ आपको याद दिला दें कि मई 2019 की एक रिपोर्ट में यह बात सामने आयी थी कि सैमसंग गैलेक्सी A70S कंपनी का ऐसा पहला फोन होगा जो 64 मेगापिक्सल कैमरा से लैस हो सकता है।

ऐसे में उम्मीद बानी हुई है कि यह अपकमिंग Galaxy A70 का छोटा अपग्रेड वर्ज़न 64 मेगापिक्सल कैमरा वाल ही फ़ोन हो सकता है। वहीँ Xiaomi और Realme भी अपने 64 मेगापिक्सल वाले कैमरा फोन के लॉन्च की पुष्टि कर चुके हैं और जल्द ही इसके लॉन्च की तैयारी में हैं।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile