Samsung Galaxy A70 में फोटोग्राफी होगी और भी शानदार, ये है बड़ी वजह
Galaxy A70 को मिला पहला सॉफ्टवेयर अपडेट
Galaxy A70 को मिला पहला सॉफ्टवेयर अपडेट
डिवाइस का कैमरा होगा और भी बेहतर
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Galaxy A70 यूज़र्स के लिए खास खबर लेकर आयी है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को पहला सॉफ्टवेयर अपडेट दे दिया है। यह सॉफ्टवेयर अपडेट मई एंड्रॉइड सिक्योरिटी पैच के साथ आता है। इसके साथ ही सैमसंग ने इस सॉफ्टवेयर अपडेट को फेजवाइज़ शुरू किया है। इस तरह सभी स्मार्टफोन यूजर्स को शायद यह अपडेट एक ही समय पर न मिल पाए। इस अपडेट का साइज 376.83MB का है।
Surveyस्मार्टफोन मेकर ने इस अपडेट के साथ स्मार्टफोन में कई बदलाव किये हैं, खासकर डिवाइस के कैमरा में जिससे यूज़र्स और भी बेहतर तरीके से फोटोग्राफी कर सकेंगे। इसके साथ ही स्मार्टफोन के इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर में भी सुधार आएगा। यूज़र्स को न्यू ब्यूटिफिकेशन मोड भी मिलेगा। नए अपडेट में रियर कैमरा से अब यूज़र्स वीडियो रिकॉर्डिंग बेहतर कर पाएंगे। Galaxy A70 अपडेट को यूज़र्स तक OTA के जरिए पहुँचाया जा रहा है। Galaxy A70 के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट फर्मवेयर वर्जन A705GMDDU1ASE4 / A705GMODM1ASE4 / A705GMDDU1ASE4 के नाम से आता है।
ऐसे चेक करें Samsung Galaxy A70 Update
अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि Samsung Galaxy A70 Update आप तक आया है या नहीं, तो आप Settings में जाकर Software update सेक्शन में Download और install में जाकर इसे चेक कर सकते हैं।
Samsung Galaxy A70 स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy A70 के खास सपेक्स की बात करें तो कंपनी ने 6.7-inch Super AMOLED डिस्प्ले के साथ इसे 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट में ही पेश किया है। इस वैरिएंट को आप 28,990 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। वैसे इसके 8जीबी वेरिएंट को भी सैमसंग ने लॉन्च किया है लेकिन इसे अभी भारत में पेश नहीं किया गया है।स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल्स मिलता है। फोन को वॉटरड्रॉप नॉच के साथ पेश किया गया है और Qualcomm Snapdragon 675 SoC पर यह रन करता है।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile