गीकबेंच पर दिखा Samsung Galaxy A10e स्मार्टफोन

HIGHLIGHTS

एंड्राइड 9.0 पाई पर होगा आधारित

एक्सिनोस 7884 SoC से होगा लैस

गीकबेंच पर दिखा Samsung Galaxy A10e स्मार्टफोन

Samsung अपनी नई A सीरीज़ के लेटेस्ट स्मार्टफोन Galaxy A10e पर काम कर रहा है। अब इस स्मार्टफोन को गीकबेंच पर देखा गया है और डिवाइस की की-स्पेसिफिकेशंस का पता चला है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Samsung Galaxy A10e गीकबेंच पर SM-A102U मॉडल नंबर के साथ देखा गया है और लिस्टिंग के अनुसार, Samsung Galaxy A10e एंड्राइड 9.0 पाई पर आधारित होगा और 2GB रैम से लैस है। यह स्मार्टफोन सैमसंग के एक्सिनोस 7884 SoC द्वारा संचालित होगा। फोन को सिंगल कोर टेस्ट में 1163 और मल्टी-कोर टेस्ट में 3581 पॉइंट्स प्राप्त हुए हैं।

Samsung Galaxy A10e को हाल ही में US की फ़ेडरल कम्युनिकेशन्स कमीशन (FCC) पर देखा गया था और इससे पहले डिवाइस को ब्लूटूथ और Wi-Fi सर्टिफिकेशन भी प्राप्त हो गया है।

Galaxy A10e को Galaxy A10 के निचले वर्जन के रूप में लाया जा सकता है। यह Galaxy A10 का किफ़ायती वर्जन हो सकता है जो कम पॉवर फुल प्रोसेसर के साथ आएगा।

Wi-Fi लिस्टिंग के मुताबिक, Galaxy A10e डुअल-बैंड Wi-Fi a/b/g/n (2.4GHz, 5GHz) और LTE क्षमताओं के साथ आएगा। डिवाइस एंड्राइड 9.0 पाई पर आधारित One UI पर काम करता है। ब्लूटूथ लिस्टिंग से पुष्टि हुई है कि डिवाइस ब्लूटूथ 5.0 लो-एनर्जी स्टैण्डर्ड सपोर्ट करेगा।

नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें। 

 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile