Reliance Jio ने बंद किये दो सस्ते प्रीपेड प्लान्स… इन बेनेफिट्स के बारे में तो भूल ही जाएँ

HIGHLIGHTS

Reliance Jio की ओर से उसके दो प्रीपेड प्लान्स को बंद कर दिया गया है, ये रिलायंस जियो प्रीपेड प्लान्स Rs 49 और Rs 69 की कीमत में आते थे

आपको बता देते है कि रिलायंस जियो की ओर से बंद किये गए इन प्रीपेड प्लान्स को जियोफोन के यूजर्स के लिए ही पेश किया गया था

हालाँकि अब इन जियो प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज प्लान्स को बंद कर दिया गया है

Reliance Jio ने बंद किये दो सस्ते प्रीपेड प्लान्स… इन बेनेफिट्स के बारे में तो भूल ही जाएँ

Reliance Jio की ओर से इसी साल फरवरी में महीने में उसके दो नए प्रीपेड प्लान्स को खासतौर पर जियोफोन यूजर्स के लिए पेश किया गया था। आपको बता देते हैं कि इन जियो प्रीपेड प्लान्स को मात्र Rs 100 की कीमत में अंदर ही लॉन्च किया गया था। इन प्रीपेड प्लान्स में Rs 49 और Rs 69 की कीमत में आने वाले जियो के सबसे ज्यादा अफोर्डेबल प्लान्स हैं। हालाँकि अब इन प्लान्स को बंद कर दिया गया तो आपको बता देते हैं कि रिलायंस जियो के इस कदम से जियोफोन के यूजर्स को बड़ा झटका लगा है। इसका मतलब है कि जियोफोन के यूजर्स को जियो के इन प्रीपेड प्लान्स की ओर से जो बेनिफिट मिल रहे थे, अब उन्हें यह नहीं मिल पाएंगे। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

हालाँकि आपको बता देते हैं कि इस लिस्ट में अब अन्य अफोर्डेबल प्लान्स को जगह मिल गई है। अर्थात् Rs 49 और Rs 69 वाले जियो प्रीपेड प्लान्स की जगह अब Rs 75, Rs 125 और अन्य इससे ज्यादा कीमत में आने वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान लेने वाले हैं। अगर हम इन दो प्रीपेड जियो रिचार्ज प्लान्स की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि यह दोनों ही प्लान्स जियो की ओर से आने वाले अभी तक के सबसे अफोर्डेबल प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स थे। लेकिन अब इन्हें बंद कर दिया गया है। आइये इन प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स के बारे में यहाँ विस्तार से भी जानते हैं। 

reliance jio removes rs 49 jiophone plans

Rs 49 की कीमत में आने वाला जियो प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज प्लान्स

इस प्लान की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस प्लान में आपको 14 दिनों की वैलिडिटी के साथ 2GB डाटा भी ऑफर किया जा रहा था। इसके अलावा इस प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज प्लान में आपको 25 SMS भी फ्री में दिए जा रहे थे, और इसके अलावा आपको जियो टू जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ भी मिल रहा था। आपको बता देते है कि अगर आप अन्य नेटवर्क पर कॉल करते हैं और इसके लिए भी कुछ चाहते हैं तो आपको बता देते हैं कि इस प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज प्लान में आपको 250 मिनट अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए भी मिल रहे थे। इसके अलावा जियो के अन्य सभी प्लान्स की तरह ही इस प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज प्लान में भी आपको जियो के एप्प का फ्री एक्सेस भी मिल रहा था। 

Rs 69 की कीमत में आने वाला जियो प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज प्लान 

अगर हम इस रिलायंस जियो प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज प्लान की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि यह प्लान आपको 14 दिनों की वैलिडिटी के साथ 7GB डाटा ऑफर कर रहा था। इसके अलावा इस मोबाइल प्रीपेड रिचार्ज प्लान में आपको 25 SMS फ्री में ऑफर किये जा रहे हैं। हालाँकि इसके अलावा आपको इस प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज प्लान में जियो टू जियो अनलिमिटेड और अन्य अन्य नेटवर्क पर 250 मिनट की कॉलिंग भी ऑफर की जा रही है। इसके अलावा जियो के एप्स का एक्सेस भी आपको इस जियो प्रीपेड प्लान के साथ फ्री में दिया जा रहा था। 

नोट: रिलायंस जियो के अन्य रिचार्ज प्लान्स के बारे में जाने के लिए यहाँ क्लिक करें! 

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile