HIGHLIGHTS
Redmi अपने Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोंस के बाद एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन भी लॉन्च करेगा जो कि लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट से लैस होगा।
लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 855 से लैस फ्लैगशिप डिवाइस को रेड्मी लॉन्च करने की तैयारी में है। Redmi इस साल Poco को फॉलो करते हुए नए फोंस लाने पर काम कर रहा है। Xiaomi के सब-ब्रांड Poco ने जिस तरह अपने पहले स्मार्टफोन को फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 845 के साथ लॉन्च किया था इसी तरह Redmi भी इस साल अपने फ्लैगशिप डिवाइस को स्नैपड्रैगन 855 के साथ लॉन्च कर सकता है।
SurveyWeibo पर Redmi के जनरल मैनेजर Lu Weibing ने एक पोस्ट के ज़रिए खुलासा किया है कि कम्पनी मिड-रेंज ज़ोन से आगे निकलकर फ्लैगशिप सेगमेंट में कदम रखने पर काम कर रही है और कम्पनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। Weibing ने हाल ही में शाओमी के Shenzhen R&D इंस्टिट्यूट में अपने साथ रेड्मी क्रू की एक तस्वीर साझा की थी जिसमें उन्हें डिस्कशन करते देखा गया था। अभी Redmi के फ्लैगशिप फोन के बारे में कोई अन्य जानकारी सामने नहीं आई है।
Redmi कुछ ही दिनों में अपने Redmi Note 7 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर सकता है और कयास लगाए जा रहे हैं कि साथ ही Redmi Note 7 Pro और Redmi Go स्मार्टफोन को भी इसी समय लॉन्च किया जाएगा। Redmi Note 7 स्मार्टफोन 48MP कैमरा के साथ आने वाला किफायती स्मार्टफोन है जो कि भारत में लॉन्च होगा। संभावना है कि Redmi Note 7 स्मार्टफोन को भारत में 14 फ़रवरी को लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi भारत में Redmi Note 7 स्मार्टफोन के साथ ही Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन को भी लॉन्च कर सकता है। पिछले साल Xiaomi ने वैलेंटाइन्स डे के दिन ही भारत में अपना Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन भी लॉन्च किया था।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile