Redmi Note 8T मोबाइल फोन इन खूबियों के साथ आया नजर

HIGHLIGHTS

Redmi Note 8T मोबाइल फोन को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ स्पेन की एक रिटेलर वेबसाइट पर देखा गया है

इस मोबाइल फोन को यहाँ 199.94 यूरो यानी लगभग Rs 15,799 में देखा जा सकता है

आइये जानते हैं कि आखिर इस स्मार्टफोन को कैसे स्पेक्स के साथ देखा गया है

Redmi Note 8T मोबाइल फोन इन खूबियों के साथ आया नजर

ऐसा लग रहा है कि Xiaomi Redmi Note 8 सीरीज को लेकर अभी Xiaomi रुकने वाला नहीं है, अर्थात् Xiaomi की ओर से Redmi Note 8 series में मात्र कुछ ही फोन नजर नहीं आने वाले हैं, क्योंकि ऐसा लग रहा है कि जल्द ही इस सीरीज में कंपनी की ओर से Redmi note 8T स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया जा सकता है। आपको बता देते हैं कि अभी हाल ही में Redmi Note 8T को लेकर एक रेंडर भी इन्टरनेट पर सामने आया था।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इस मोबाइल फोन को Giztop पर देखा गया है, जहां इसकी कीमत 179 डॉलर दिखाई जा रही है। ऐसा भी सामने आ रहा है कि और NCC की लिस्टिंग से भी सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन में आपको NFC सपोर्ट भी मिलने वाला है। 

हालाँकि अब इस स्मार्टफोन को Powerplanetonline पर देखा गया है, यह एक स्पेनिश रिटेलर वेबसाइट है, और इस बात की जानकारी कि यह इस वेबसाइट पर नजर आ रहा है, उसे Gizmochina की ओर से हमारे सामने रखा गया है। ऐसा भी सामने आ रहा है कि इस फोन को आने वाले समय में लॉन्च किया जा सकता है। इस मोबाइल फोन को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है, इसके अलावा इस लिस्टिंग में इसकी कीमत 199.94 यूरो नजर आ रही है। यह कीमत भारतीय रुपयों के अनुसार लगभग Rs 15,799 है। इस मोबाइल फोन में आपको यानी Redmi Note 8T मोबाइल फोन में आपको एक 18W की चार्जिंग सपोर्ट मिलने वाली है। 

अगर हम Redmi Note 8T स्मार्टफोन की बात करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.3-इंच की डिस्प्ले मिलने वाली है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक वाटरड्राप नौच मिलने वाली है। फोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 665 चिपसेट मिलने वाला है।

इस मोबाइल फोन में आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप भी मिलने वाला है। इस मोबाइल फोन में आपको एक 48MP का सेंसर मिलने वाला है, एक कैमरा आपको इसमें 8MP का मिलने वाला है, और दो कैमरा आपको इस मोबाइल फोन में 2MP के मिलने वाले हैं। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक 20MP का फ्रंट कैमरा भी मिल सकता है। हालाँकि कुछ रिपोर्ट ऐसा भी कहती हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको एक 13MP का फ्रंट कैमरा मिलने वाला है। फोन में आपको एक 4000mAh क्षमता की बैटरी मिलने वाली है। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile