Redmi Note 8 स्मार्टफोन कल Amazon India पर होगा सेल, जानिये कीमत और ऑफर्स
Amazon India पर कल यानी 5 नवम्बर को Redmi Note 8 की सेल आयोजित होने वाली है
इस सेल के दौरान आप अमेज़न इंडिया से इस मोबाइल फोन को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Rs 9,999 की कीमत में खरीद सकते हैं
इसके अलावा 6GB रैम और 128GB मॉडल को आप Rs 12,999 में खरीद सकते हैं
Amazon India पर कल यानी 5 नवम्बर को Redmi Note 8 की सेल आयोजित होने वाली है। इस सेल के दौरान आप अमेज़न इंडिया से इस मोबाइल फोन को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Rs 9,999 की कीमत में खरीद सकते हैं, इसके अलावा 6GB रैम और 128GB मॉडल को आप Rs 12,999 में खरीद सकते हैं। इस मोबाइल फोन कि यह सेल यानी Redmi Note 8 की यह सेल Amazon India पर कल दोपहर 12:00PM पर होने वाली है।
Surveyइस मोबाइल फोन को एक 48MP क्वाड ऑल-राउंडर नाम दिया जा रहा है। इसके अलावा ऐसा भी सामने आ रहा है कि Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन को एक दिन बाद सेल के लिए लाया जाने वाला है। यानी इस मोबाइल फोन की सेल 6 नवम्बर को होने वाली है, इसका मतलब है कि एक ही दिन के अंतराल में इन दोनों ही स्मार्टफोंस को सेल के लिए लाया जाने वाला है। Amazon India पर एक लैंडिंग पेज (नोटिफाई मी) भी आपको नजर आ रहा है, जिसपर जाकर आप इस इस स्मार्टफोन के लिए अपनी रूचि को दर्ज कर सकते हैं।
Redmi Note 8 की कीमत
इस फोन की कीमत के बारे में चर्चा करें तो Redmi Note 8 मोबाइल फोन के बेस वैरिएंट को आप 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के सकते हैं, और इसकी कीमत Rs 9,999 है, इसके अलावा इस स्मार्टफोन के 128GB मॉडल को आप 6GB रैम के साथ Rs 12,999 में ले सकते हैं। इसके अलावा आप इसे स्पेस ब्लैक, मूनलाइट वाइट और नेपच्यून ब्लू रंगों में खरीद सकते हैं।
Redmi Note 8 Specifications and Feature
Redmi Note 8 के स्पेक्स की बात करें तो कम्पनी ने डिवाइस को 6.3 इंच की फुल HD डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है और फोन को चार रंगों मूनलाइट वाइट, कॉस्मिक पर्पल, स्पेस ब्लैक और नेप्ट्यून ब्लू विकल्पों में लॉन्च किया गया है। डिवाइस को औरा फ्लूइड डिज़ाइन के साथ उतारा गया है और साथ ही phone को P2i स्प्लैश प्रुफ कोटिंग दी गई है। कैमरा की बात करें तो फोन में क्वाड कैमरा मिल रहा है जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल, तीसरा और चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल के लेंस हैं। सेल्फी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है।
Redmi Note 8 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ लाया गया है जिसे एड्रेनो 610 GPU के साथ पेयर किया गया है और फोन को 4GB तथा 6GB LPDDR4X RAM और 64GB तथा 128GB स्टोरेज के साथ उतारा गया है। फोन में डेडिकेटेड माइक्रो SD कार्ड सपोर्ट मिल रहा है जिसके ज़रिए स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile