Redmi Note 8 Pro VS Realme XT VS Samsung Galaxy M30s: एक दूसरे से कितने अलग हैं ये फोंस
Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन को एक 64MP क्वाड-कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च कर दिया गया है
इस मोबाइल फोन के साथ आज हम Realme XT और Samsung Galaxy M30s की तुलना करने वाले हैं
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi की ओर से भारतीय बाजार में उसके दो नए मोबाइल फोंस को लॉन्च कर दिया गया है। आपको बता देते है कि इन फोंस में Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro मोबाइल फोंस शामिल हैं। इन दोनों ही फोंस में आपको क्वाड-कैमरा सेटअप मिल रहा है, इसके अलावा दोनों ही फोंस में आपको बड़ी बैटरी 18W की फ़ास्ट चार्जिंग के साथ मिल रही है। हालाँकि इतना ही नहीं इन फोंस में आपको काफी कुछ मिल रहा है। अगर हम Redmi Note 8 Pro मोबाइल फोन की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको 64MP का क्वाड-कैमरा सेटअप मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको Helio G90T चिपसेट मिल रहा है, आइये अब जानते हैं कि आखिर यह मोबाइल फोन सैमसंग Galaxy M30s और Realme XT को टक्कर दे पाता है या नहीं।
SurveyRedmi Note 8 Pro VS Realme XT VS Samsung Galaxy M30s: प्राइस इन इंडिया
Redmi Note 8 Pro के 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट को Rs 14,999 की कीमत में लॉन्च किया गया है। बात करें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की तो इसे Rs 15,999 की कीमत में उतारा गया है तथा डिवाइस का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज Rs 17,999 में लॉन्च किया गया है। दोनों फोंस की सेल 21 अक्तूबर से दोपहर 12 बजे शुरू होगी और डिवाइस को अमेज़न इंडिया, मी.कॉम तथा मी होम से खरीदा जा सकता है। Samsung Galaxy M30s के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत Rs 13,999 से शुरू होती है तथा 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट को Rs 16,999 के प्राइस में उतारा गया है। हालाँकि अगर हम Realme XT मोबाइल फोन की कीमत पर नजर डालें तो हम देखते हैं कि Realme XT के 6GB RAM + 64GB मॉडल को लगभग RS 16,999 में लिया जा सकता है, इसके अलावा फोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरिएंट को आप लगभग Rs 18,999की कीमत ले सकते हैं।
Redmi Note 8 Pro VS Realme XT VS Samsung Galaxy M30s: डिस्प्ले
Redmi Note 8 Pro फोन में 6.5 इंच की डॉट नौच डिस्प्ले दी गई है। इसका एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 91.4% है। Galaxy M30s में 6.4 इंच की FHD+ सुपर AMLOED डिस्प्ले दी गई है और डिवाइस को ओपल ब्लैक, सफायर ब्लू और पर्ल वाइट कलर के विकल्पों में उतारा गया है। वहीँ अगर Realme XT मोबाइल फोन की चर्चा करें तो इसमें आपको एक 6.4-इंच की full-HD+ Super AMOLED स्क्रीन मिल रही है, इसके अलावा इसमें आपको एक वाटरड्राप नौच भी मिल रहा है।
Redmi Note 8 Pro VS Realme XT VS Samsung Galaxy M30s: कैमरा
Redmi Note 8 Pro के Optics की बात करें तो फोन में क्वैड कैमरा को शामिल किया गया है जिसमें एक 64MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में 20MP का कैमरा दिया गया है जो कई AI फीचर्स के साथ आया है जिसमें AI ब्यूटीफाई, AI पोर्ट्रेट शॉट्स और फेस अनलॉक फीचर के साथ आया है। M30s के बैक पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 48mp का प्राइमरी कैमरा, 5mp का डेप्थ कैमरा और 8mp का अल्ट्रा वाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए डिवाइस के फ्रंट पर 16MP का कैमरा दिया गया है। इसके अलावा Realme XT स्मार्टफोन में एक 64MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, जो सैमसंग की ओर से निर्मित किया गया है, इसके अलावा फोन में एक 8MP का वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है, हालाँकि फोन में आपको एक 2MP का मैक्रो-लेंस और एक 2MP का डेप्थ सेंसर भी मिल रहा है। इसके अलावा फोन के फ्रंट पैनल पर आपको एक 16MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा मिल रहा है।
Redmi Note 8 Pro VS Realme XT VS Samsung Galaxy M30s: प्रोसेसर और ओएस
Redmi Note 8 Pro की परफॉरमेंस की बात करें तो फोन को मीडियाटेक हीलियो G90T के साथ लॉन्च किया गया है और फोन एंड्राइड 10 पर आधारित MIUI 10 पर लॉन्च किया है। कम्पनी ने यह भी खुलासा किया है कि डिवाइस को दिसम्बर में MIUI 11 का अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा। Gaming को बेहतर बनाने के लिए लिक्विड कूल सिस्टम को भी शामिल किया गया है। Galaxy M30s को एक्सिनोस 9611 प्रोसेसर द्वारा संचालित किया गया है और OS की बात करें तो फोन Android 9 Pie के साथ सैमसंग के वनUI पर काम करता है। स्मार्टफोन का वज़न केवल 188 ग्राम है और इसकी थिकनेस 8.9mm है। इसके अलावा Realme XT मोबाइल फोन में आपको एक Qualcomm Snapdragon 712 AIE यह एक ओक्टा-कोर प्रोसेसर है, जो 10nm प्रोसेस पर निर्मित किया गया है। इन दोनों ही फोंस में आपको एंड्राइड 9 पाई पर लॉन्च किया गया है।
Redmi Note 8 Pro VS Realme XT VS Samsung Galaxy M30s: बैटरी और अन्य फीचर्स
Redmi Note 8 Pro में आपको 6GB LPDDR4X RAM, 64GB और 128GB UFS 2.1 स्टोरेज को शामिल किया गया है। डिवाइस में डेडिकेटेड माइक्रो SD कार्ड स्लॉट को भी शामिल किया गया है और फोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 18W फ़ास्ट चार्जर को भी शामिल किया गया है। Redmi Note 8 Pro को वॉयस असिस्टेंट Alexa के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा डिवाइस में IR ब्लास्टर को भी शामिल किया गया है। सैमसंग गैलेक्सी M30s स्मार्टफोन में 6000mAh की दमदार बैटरी मिल रही है और गेमिंग यूज़र्स के लिए डिवाइस में गेम बूस्टर फीचर दिया गया है जो AI का उपयोग कर के बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस ऑफर करेगा। Device के बैक पैनल पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह दी गई है। इसके अलावा Realme XT मोबाइल फोन में आपको एक 4000mAh क्षमता की बैटरी दी गई है। जो 20 W की फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आती है। यह एक VOOC 3.0 फ़्लैश चार्ज से लैस है। इसके अलावा फोन में आपको कलर OS 6 मिल रहा है, जो आपको डार्क मोड के साथ मिल रहा है। फोन में डॉल्बी Atmos स्पीकर्स भी दिए गए हैं। आप फोंट्स को भी इसमें कस्टमाइज कर सकते हैं। फोन में डिजिटल वेल्बिंग और एप्प क्लोन भी दिया गया है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile



