64MP क्वाड-कैमरा वाला Redmi Note 8 Pro होगा अमेज़न एक्सक्लूसिव

HIGHLIGHTS

Redmi Note 8 Pro मोबाइल फोन में आपको एक 64MP का क्वाड-कैमरा सेटअप मिलने वाला है

इसके साथ ही इसमें मीडियाटेक Helio G90T प्रोसेसर होने वाला है

इसके अलावा फोन में आपको लिक्विड-कुलिंग टेक मिलने वाला है

64MP क्वाड-कैमरा वाला Redmi Note 8 Pro होगा अमेज़न एक्सक्लूसिव

अभी कल ही भारतीय बाजार में Redmi 8 स्मार्टफोन को Rs 7,999 की कीमत में लॉन्च किया गया है, इस मोबाइल फ़ोन को Redmi 7 सीरीज के अपग्रेड वर्जन के तौर पर लॉन्च किया गया है, ऐसा भी कह सकते हैं कि यह Redmi 7 सीरीज की ही पीढ़ी का नया मोबाइल फोन है। इस मोबाइल फोन में आपको गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है, साथ ही P2i कोटिंग भी फोन में मिल रही है, जो स्प्लेश आदि से इसे सुरक्षित रखती है। हालाँकि इतने पर ही बात खत्म नहीं होती है, फोन को एनर्जी देने के लिए कंपनी ने इसे 5000mAh क्षमता की बैटरी से लैस किया है। हालाँकि इस लॉन्च के साथ ही कंपनी ने अपने Redmi Note 8 Pro फोन के बारे में भी टीज़ किया है। इस मोबाइल फोन की कुछ डिटेल्स सामने आ चुकी हैं। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Redmi Note 8 Pro मोबाइल फोन Amazon India पर एक्सक्लूसिव सेल होगा

अमेज़न इंडिया पर एक टीज़र पेज नजर आना शुरू हो गया है, जिससे यह हिंट मिलता है कि इस फोन को अमेज़न इंडिया के माध्यम से ही सेल किया जाने वाला है। इसके अलावा इसे Mi Home Stores और Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी ख़रीदा जा सकता है। Xiaomi की ओर से पहले ही ऐसा सामने आ चुका है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक 64MP का क्वाड-कैमरा सेटअप मिलने वाला है। इसके अलावा इस टीज़र पेज से ऐसा भी सामने आ रहा है कि फोन में आपको लिक्विड कुलिंग फीचर और एक बड़ी बैटरी के साथ फास्टर स्टोरेज भी मिलने वाली है। 

Redmi Note 8 Pro स्पेसिफिकेशन्स और फीचर 

इसके अलावा अगर हम Redmi Note 8 Pro मोबाइल फोन की चर्चा करें तो इसमें आपको एक 6.53-इंच की स्क्रीन मिल रही है। स्याह एक 3D कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। यह आपको नए जेड ग्रीन कलर में मिलने वाली है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक डायमंड कट ग्रेड टेक्सचर इसके बैक पर मिल रहा है। साथ ही इसमें आपको मीडियाटेक G90T गेमिंग चिपसेट मिल रहा है। 

Redmi Note 8 Pro मोबाइल फोन में आपको एक 64MP का कैमरा मिल रहा है, यह आपको f/1.7 अपर्चर के साथ मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको एक 20MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। साथ ही इस मोबाइल फोन यानी Redmi Note 8 Pro में आपको एक 4500mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है। 

Redmi Note 8 Pro की कीमत 

अगर हम Redmi Note 8 Pro मोबाइल फोन की बात करें तो इसके 6GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल को आप RMB 1,399 यानी लगभग Rs 14,000 की कीमत में ले सकते हैं। इसके अलावा इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट को आप लगभग RMB 1,599 यानी लगभग Rs 16,000 की कीमत में ले सकते हैं। हालाँकि अगर आप इसका 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट लेना चाहते हैं तो आप इसे RMB 1,799 यानी लगभग Rs 18,000 की कीमत में ले सकते हैं।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile