Redmi Note 8 Pro के लिए जारी हुआ MIUI 11 अपडेट, अब मिलेगा यह अनुभव

HIGHLIGHTS

एंड्राइड 9 पाई पर आधारित है MIUI 11

मिला MIUI 11.0.1.0.PGGINXM सॉफ्टवेयर वर्जन

Redmi Note 8 Pro के लिए जारी हुआ MIUI 11 अपडेट, अब मिलेगा यह अनुभव

Xiaomi ने भारत में अपने Redmi Note 8 Pro यूज़र्स के लिए MIUI 11 अपडेट जारी किया है। MIUI फोरम पर यूज़र्स ने अपडेट के स्क्रीनशॉट्स साझा किए हैं। Xiaomi Redmi Note 8 Pro के लिए एंड्राइड 9 पाई पर आधारित MIUI 11 update जारी किया गया है। डिवाइस MIUI 11.0.1.0.PGGINXM सॉफ्टवेयर वर्जन पर काम करेगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इस अपडेट का साइज़ 616MB है और अपडेट में अक्टूबर सिक्योरिटी पैच को भी रखा गया है। अन्य फीचर्स में नया मिनिमालिस्टिक डिज़ाइन, क्विक रिप्लाई, नया डायनामिक साउंड इफ़ेक्ट, रीडिज़ाइन सेटिंग्स मेन्यु, मी शेयर आदि शामिल हैं।

Redmi Note 8 Pro को पिछले महीने Redmi Note 8 के साथ लॉन्च किया गया था। दोनों फोंस को एंड्राइड पाई पर आधारित MIUI 10 पर काम करता है। कम्पनी ने लॉन्च के समय फोन के लिए MIUI 11 अपडेट का वादा किया था।

Redmi Note 8 Pro Specifications

Redmi Note 8 Pro के स्पेक्स की बात करें तो फोन में 6.5 इंच की डॉट नौच डिस्प्ले दी गई है। इसका एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 91.4% है।

Redmi Note 8 Pro के Optics की बात करें तो फोन में क्वैड कैमरा को शामिल किया गया है जिसमें एक 64MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में 20MP का कैमरा दिया गया है जो कई AI फीचर्स के साथ आया है जिसमें AI ब्यूटीफाई, AI पोर्ट्रेट शॉट्स और फेस अनलॉक फीचर के साथ आया है।

परफॉरमेंस की बात करें तो फोन को मीडियाटेक हीलियो G90T के साथ लॉन्च किया गया है और फोन एंड्राइड 10 पर आधारित MIUI 10 पर लॉन्च किया है। कम्पनी ने यह भी खुलासा किया है कि डिवाइस को दिसम्बर में MIUI 11 का अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा। Gaming को बेहतर बनाने के लिए लिक्विड कूल सिस्टम को भी शामिल किया गया है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile