Redmi Note 8 Pro आज भारत में हो रहा लॉन्च, ऐसे देखें Live Stream
इसमें आपको मीडियाटेक G90T गेमिंग चिपसेट मिल रहा
4500mAh क्षमता की बैटरी से लैस हो सकता है फोन
अगस्त में जहां Redmi Note 8 Pro फोन को कंपनी ने चीन में पहले ही उतारा था वहीँ अब आज भारत में यह फ़ोन एंट्री लेने जा रहा है। चीन में लॉन्च के बाद ही India Chief Manu Kumar Jain ने कहा था कि Redmi Note 8 Pro को टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन प्रोसेस के लिए दो महीने के समय के बाद ही भारत में लॉन्च किया जायेगा। इस फोन को लेकर हाल ही में Xiaomi ने टीज़र जारी किया था। कंपनी ने #64MPQuadCamBeast के साथ पोस्ट डालकर लॉन्च की जानकरी दी है।
SurveyRedmi India ने ट्विटर पर इस भारतीय लॉन्च की घोषणा की है। यह फोन 64 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ सकता है। टीज़र पोस्टर में एक इनफिनिटी साइन है जिसे फ्लिप करने पर 8 नंबर नज़र आता है। ऐसे में यह संकेत मिलता है कि नोट 8 प्रो को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाने वाला है।
Redmi Note 8 Pro का लाइव इवेंट ऐसे देखें
Redmi Note 8 Pro का भारतीय लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे शुरू होगा। यूज़र्स कंपनी के ही YouTube चैनल पर इसे लाइव देख सकेंगे। रेडमी नोट 8 प्रो लॉन्च के बाद उम्मीद है कि डिवाइस को Amazon इंडिया और कंपनी की आधिकारिक साइट Mi.com दोनों पर बेचा जाए।
Redmi Note 8 Pro की कीमत
फोन की बात करें तो इसके 6GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल को आप RMB 1,399 यानी लगभग Rs 14,000 की कीमत में ले सकते हैं। इसके अलावा इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट को आप लगभग RMB 1,599 यानी लगभग Rs 16,000 की कीमत में ले सकते हैं। हालाँकि अगर आप इसका 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट लेना चाहते हैं तो आप इसे RMB 1,799 यानी लगभग Rs 18,000 की कीमत में ले सकते हैं।
Redmi Note 8 Pro स्पेसिफिकेशन्स
मोबाइल फोन में आपको एक 6.53-इंच की स्क्रीन मिल रही है। स्याह एक 3D कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। यह आपको नए जेड ग्रीन कलर में मिलने वाली है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक डायमंड कट ग्रेड टेक्सचर इसके बैक पर मिल रहा है।
साथ ही इसमें आपको मीडियाटेक G90T गेमिंग चिपसेट मिल रहा है। Redmi Note 8 Pro मोबाइल फोन में आपको एक 64MP का कैमरा मिल रहा है, यह आपको f/1.7 अपर्चर के साथ मिल रहा है।
इसके अलावा फोन में आपको एक 20MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। साथ ही इस मोबाइल फोन यानी Redmi Note 8 Pro में आपको एक 4500mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile