Redmi Note 7S जल्द भारत में लॉन्च किया जाना है और नई रिपोर्ट के मुताबिक डिवाइस को फ्लिपकार्ट द्वारा सेल किया जाएगा। फ्लिपकार्ट ने अपने मोबाइल एप्प पर आगामी स्मार्टफोन से सम्बंधित टीज़र जारी किया है। इससे पहले शाओमी इंडिया के चीफ Manu Kumar Jain ने ट्विटर के ज़रिए डिवाइस के बारे बार में घोषणा की थी कि डिवाइस रेड कलर वैरिएंट में पेश किया जाएगा। फ्लिपकार्ट द्वारा आए टीज़र से पता चलता है कि आगामी Redmi Note 7S स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट वेबसाइट और एप्प पर उपलब्ध होगा।
अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि मोबाइल फोन को सेल में कब पेश किया जाएगा हालांकि 20 मई के लॉन्च के बाद ही यह खुलासा होगा। शाओमी ने एक टीज़र पेज अपनी वेबसाइट पर भी जारी किया है जिससे डिवाइस का बढ़िया डिज़ाइन और डुअल रियर कैमरा का पता चलता है।
Xiaomi इंडिया द्वारा साझा किए गए पिछले टीज़र से संकेत मिले थे कि स्मार्टफोन में के बैक पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा और इसके बाद डिवाइस के रेड कलर वैरिएंट की पुष्टि की गई। इसके अलावा, फोन के बैक पर कोर्निंग गोरिला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया जाएगा।
Redmi Note 7S को मौजूदा Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro जैसे जैसा डिज़ाइन दिया जाएगा। ऐसा हो सकता है कि हमें Redmi Note 7 ही Redmi Note 7S के रूप में भारत में मिले।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!
Release Date: | 20 May 2019 |
Market Status: | Discontinued |