Redmi Note 7 Pro आज सेल में उपलब्ध, ऑफर्स और डिस्काउंट की भरमार

HIGHLIGHTS

15 मई यानी आज से शुरू हो गई है और 19 मई तक चलेगी

बेस वैरिएंट 4 जीबी रैम/ 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ उपलब्ध

डिवाइस की शुरूआती कीमत है 13,999 रुपये

Redmi Note 7 Pro आज सेल में उपलब्ध, ऑफर्स और डिस्काउंट की भरमार

यूज़र्स के लिए एक बार फिर Redmi Note 7 Pro को शाओमी कंपनी सेल पर उपलब्ध करा रही है। फ़ोन को यूज़र्स आज Flipkart और Mi.com के जरिए खरीद सकते हैं।  दोपहर 12 बजे Redmi Note 7 Pro को यूज़र्स खरीद सकते हैं जिसे कंपनी ने दो वैरिएंट में लॉन्च किया है। डिवाइस के बेस वैरिएंट को यूज़र्स 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ 13,999 रुपये  में ले सकते हैं। वहीं इसके टॉप एंड वैरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 16,999 रुपये है। इस सेल के दौरान यूज़र्स को कई डिस्काउंट और ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। आपको बता दें कि यह सेल 15 मई यानी आज से शुरू हो गई है और 19 मई तक चलेगी।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Redmi Note 7 Pro की कीमत और सेल ऑफर्स

Redmi Note 7 Pro के बेस वैरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये है। वहीँ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ इसकी कीमत 16,999 रुपये है। इसे नेपच्यून ब्लैक, स्पेस ब्लैक और न्यूबेला रेड कलर ऑप्शन के साथ लिया जा सकता है। इसके साथ ही अगर ऑफर्स की बात करें तो रिलायंस जियो यूजर्स के लिए 198 रुपये या इससे अधिक के प्लान के लिए इस फ़ोन की खरीद पर दोगुना डाटा ऑफर किया जा रहा है। वहीं एयरटेल यूजर्स को 1120 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कई फायदे भी मिल रहे हैं।

Redmi Note 7 Pro की खासियत

कंपनी के मुताबिक Note 7 Pro को AnTuTu बेंचमार्क में 180,000 से ज्यादा का स्कोर हासिल हुआ है। Redmi Note 7 Pro ग्लास बैक और वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिजाइन के साथ 6.3-इंच की LCD डिस्प्ले फुल एचडी+ डिस्प्ले में आता है। स्मार्टफोन के फ्रंट और बैक पर Corning Gorilla Glass 5 की प्रोटेक्शन दी गयी है। ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉल स्नैपड्रैगन 675 SoC से यह डिवाइस लैस है। शानदार गेमिंग के लिए इसमें Adreno 612 GPU दिया गया है। इसके साथ ही Redmi Note 7 Pro में 6जीबी LPDDR4X रैम और 128जीबी स्टोरेज दी गई है। इसमें 4,000mAh की बैटरी दी है, जो क्वॉलकॉम क्विक चार्ज 4 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। स्मार्टफोन एंड्रॉइड 9 पाई बेस्ड MIUI 10 के साथ प्रीलोडेड आता है।

इस स्मार्टफोन की खासियत इसमें दिया 48-मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जो Sony IMX586 इमेज सेंसर के साथ आता है और इसके साथ ही इसमें 5-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी शामिल है। स्मार्टफोन में 13-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा शामिल है।

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile