Redmi Note 7 Pro के दाम हुए कम, अब है केवल ये कीमत

HIGHLIGHTS

Flipkart पर किया जा रहा है सेल

Rs 11,999 में उपलब्ध हुआ Redmi Note 7 Pro

Redmi Note 7 Pro के दाम हुए कम, अब है केवल ये कीमत

Xiaomi Redmi Note 7 Pro की कीमत में कटौती कर दी गई है और इस समय स्मार्टफोन को Flipkart पर Rs 11,999 के Price में सेल किया जा रहा है। यह कीमत 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए है। हालांकि, अगर आप डिवाइस को फ्लिप्कार्ट से खरीद रहे हैं तो साथ ही Rs 1,000 का रेगुलर एक्सचेंज डिस्काउंट भी पा सकते हैं। इसके अलावा, फोन को पुराने डिवाइस के साथ एक्सचेंज में खरीदने पर Rs 11,200 का डिस्काउंट मिलता है। ग्राहक सिटी बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड द्वारा इसे खरीद कर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

याद दिला दें, कि Redmi Note 7 Pro को फ़रवरी 2019 में लॉन्च किया गया था। फोन के 4GB रैम वैरिएंट को Rs 13,999 में लॉन्च किया गया था और 6GB रैम तथा 128GB स्टोरेज वैरिएंट को Rs 16,999 में लाया गया था।

Redmi Note 7 Pro Specifications

नोट 7 प्रो में 6.3 इंच की FHD+ डिस्प्ले मिल रही है, जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है और यह एक डॉट नौच डिस्प्ल है। डिस्प्ले को कोर्निंग गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है और डिवाइस रिफ्लेक्टिव ग्लास डिज़ाइन के साथ आया है। Redmi Note 7 Pro को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 के साथ लॉन्च किया गया है जो कि Kyro 460 ओक्टा-कोर प्रोसेसर है। प्रोसेसर को एड्रेनो 612 GPU के साथ पेयर किया गया है।

Redmi Note 7 Pro में 4000 mAh की बैटरी दी गई है जो कि क्विक चार्ज 4 (18W) सपोर्ट करती है और Redmi सीरीज़ के किसी फोन में पहली बार क्विक चार्ज 4 को एड किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में टाइप-C पोर्ट को शामिल किया गया है।

ऑप्टिक्स की बात करें तो स्मार्टफोन के बैक पर 48+5 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा मिल रहा है। 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर Sony IMX586 सेंसर है और इसका अपर्चर f/1.79 है, 5 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा डेप्थ सेंसर है जो पोर्ट्रेट शॉट्स लेने के काम आएगा। र्टफोन के फ्रंट पर 13mp का AI कैमरा मिल रहा है। डिवाइस में फेस अनलॉक सपोर्ट भी दिया गया है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile