बस कुछ ही देर में शुरू होने वाली है Redmi Note 7 Pro सेल, ऑफर्स हैं शानदार
मिड रेंज में आता है Redmi Note 7 Pro
Mi.com और Mi Home Store पर उपलब्ध होगा फ़ोन
Redmi Note 7 Pro की शुरूआती कीमत है 13,999 रुपये
Xiaomi का लेटेस्ट मिड रेंज स्मार्टफोन Redmi Note 7 Pro को आज एक फिर फ्लैश सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट, से यूज़र्स इस फ़ोन को खरीद सकते हैं। साथ ही Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com और Mi Home Store से भी डिवाइस को दोपहर 12 बजे से खरीदा जायेगा। शाओमी के Redmi Note 7 Pro की शुरूआती कीमत 13,999 रुपये है। Redmi Note 7 Pro नेपच्यून ब्लैक, स्पेस ब्लैक और न्यूबेला रेड कलर ऑप्शन के साथ आता है।
SurveyRedmi Note 7 Pro की कीमत और ऑफर
रेडमी के इस डिवाइस को कंपनी ने दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। इस फोन का बेस वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 13,999 रुपये है। वहीं इसका टॉप एंड वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है जो आपको 16,999 रुपये में मिलता है। ऑफर की बात की जाए तो Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से इस फ़ोन को खरीदने पर यूज़र्स को 10% का कैशबैक मिलेगा।
Redmi Note 7 Pro के ये हैं खास स्पेक्स
Redmi Note 7 Pro में आपको 6.3-इंच की LCD डिस्प्ले फुल एचडी+ रिजॉल्यूशन डिस्प्ले एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 के साथ मिलती है। फ़ोन ग्लास बैक और वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ आता है। साथ ही डिवाइस को Corning Gorilla Glass 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। इसके अलावा कंपनी ने इसमें 4,000mAh की बैटरी दी है, जो क्वॉलकॉम क्विक चार्ज 4 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। डिवाइस ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉल स्नैपड्रैगन 675 SoC के साथ Adreno 612 GPU पर चलता है जो बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस देता है।
Redmi Note 7 Pro में 6जीबी LPDDR4X रैम और 128जीबी स्टोरेज दी गई है और कंपनी के मुताबिक डिवाइस को AnTuTu बेंचमार्क में 180,000 से ज्यादा का स्कोर मिला है। स्मार्टफोन एंड्रॉइड 9 पाई बेस्ड MIUI 10 के साथ प्रीलोडेड आता है।
इसमें मौजूद Sony IMX586 इमेज सेंसर के साथ 48-मेगापिक्सल रियर कैमरा ही इसकी खासियत है। इसके साथ ही इसमें 5-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी शामिल है। साथ ही डिवाइस 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ आता है। स्मार्टफोन में 13-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा शामिल है।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile