Redmi Note 5 और Redmi 5 को मिला MIUI 11 अपडेट, डार्क मोड के अलावा ये फीचर्स शामिल

Redmi Note 5 और Redmi 5 को मिला MIUI 11 अपडेट, डार्क मोड के अलावा ये फीचर्स शामिल
HIGHLIGHTS

MIUI 11 अपडेट हुआ जारी

Redmi Note 5 और Redmi 5 को मिला डार्क मोड

Xiaomi ने अपने कई स्मार्टफोंस के लिए लेटेस्ट MIUI 11 अपडेट जारी किया है और अब Redmi Note 5 और Redmi 5 भी पीछे नहीं हैं। IThomes की रिपोर्ट से पता चलता है कि Redmi Note 5 और Redmi 5 को लेटेस्ट अपडेट मिल रहा है।

दोनों मोडल्स को MIUI V11.0.1 स्टेबल ROM अपडेट मिल रहा है लेकिन दोनों ही फोंस एंड्राइड 9 पर ही काम करेंगे। Redmi Note 5 का अपडेट साइज़ 677M और Redmi 5 के लिए आए अपडेट का साइज़ 591M है।

MIUI 11 के इस अपडेट में डार्क मोड शामिल है और नए फीचर में कई नए आइकॉन और ट्रेडिशनल फीचर्स शामिल हैं। अपडेट में बहुत से स्मूद एनीमेशन, अल्ट्रा पॉवर सेविंग मोड और बच्चों के लिए सुरक्षित डिजिटल एनवायरनमेंट शामिल है।

2018 में भारत में लॉन्च इस Redmi Note 5 में आपको Qualcomm Snapdragon 625 SoC, Adreno 506 GPU, 3GB/4GB RAM, और 32GB/64GB storage के साथ मिलता है। इस डिवाइस में आपको एक hybrid SIM card slot भी मिलता है। ऑप्टिक्स मेँ फ़ोन डुअल रियर कैमरा सेटअप से भी लैस है। इसमें 12MP+5MP का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फ़ोन में 20MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। सेल्फी कैमरे के साथ LED लाइट भी दी गई है। इसमें पोर्ट्रेट सेल्फी फीचर भी दिया गया है, जो बोकेह इफ़ेक्ट देता है।इस स्मार्टफोन में 5.99 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है और यह डिवाइस 4000 mAh की बैटरी से लैस है। इस स्मार्टफोन में 5.99 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo