Redmi का अगला फ्लैगशिप डिवाइस Redmi K20 Pro हो सकता है?
Xiaomi का सब-ब्रांड यानी Redmi अपने एक नए फ्लैगशिप डिवाइस पर काम कर रहा है, ऐसा माना जा रहा है कि इस मोबाइल फोन को क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यह जानकी वेइबो के माध्यम से सामने आई है। इसके अलावा यहाँ यह भी सामने आया है कि इस मोबाइल फोन को Redmi X नहीं बल्कि इसके अलावा कुछ ज्यादा बेहतर नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
Surveyआपको बता देते हैं कि Redmi K20 Pro मोबाइल फोन कैसा रहने वाला है। क्या Redmi X के मुकाबले यह नाम ज्यादा बेहतर नहीं लग रहा है। अगर हम आज के एक नए लीक या ऐसा भी कह सकते हैं कि अफवाह की बात करें तो आपको बता देते हैं कि यही नाम सामने आ रहा है। इसे Redmi का अगला फ्लैगशिप मोबाइल कहा जा रहा है, अब आपको यह देखना होगा कि आखिर इस मोबाइल फोन की कीमत क्या होने वाली है, इसके अलावा इसे कैसे परफॉरमेंस के साथ लॉन्च किया जाने वाला है, और इसमें किस तरह के स्पेक्स होने वाले हैं। इन सब चीजों पर भी ध्यान देना ज्यादा जरुरी है।
अगर हम कुछ स्पेक्स की चर्चा करें तो आपको बता देते है कि ऐसा माना जा रहा है कि इस मोबाइल फोन को एक 6.39-इंच की एक AMOLED स्क्रीन के साथ लॉन्च किया जा सकता है, इसके अलावा इसमें आपको एक 4,000mAh क्षमता की बैटरी मिलने वाली है, जो 27W की फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आने वाली है। फोन में आपको एक 48MP का मेन कैमरा मिलने वाला है साथ ही फोन में आपको एक 20MP का सेल्फी कैमरा भी मिलेगा।
आपको बता दें कि इसके कैमरा और स्क्रीन के बारे में अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई थी। हालाँकि अभी जब तक आधिकारिक तौर पर यह सामने न आये इन सभी खबरों को मात्र अफवाह के तौर पर ही देखा जा सकता है। इसका मतलब है कि आपको इस मोबाइल फोन के लॉन्च का इंतज़ार करना होगा।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile