Redmi K20 को भारत में MIUI 11 अपडेट मिलना शुरू

HIGHLIGHTS

बैक पर 3D कर्व्ड ग्लास बैक से लैस फोन

AMLOED ऑलवेज ऑन डिस्प्ले के साथ पेश किया गया

Redmi K20 को भारत में MIUI 11 अपडेट मिलना शुरू

अगर आप Redmi K20 यूज़र हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। खबर है कि इस रेडमी फ़ोन को MIUI 11 Update मिलना शुरू हो चुका है। जी हाँ,  रेडमी के20 स्मार्टफोन के लिए मीयूआई 11 अपडेट रोल आउट हो चुका है। आपको बता दें कि कंपनी ने MIUI 11 अपडेट को Redmi Note 8 Pro और Redmi Note 8 स्मार्टफोन के साथ पेश किया था।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

मीयूआई 11 अपडेट नए मिनिमलिस्टिक डिज़ाइन और डेडिकेटेड सिस्टम-वाइड डार्क मोड के साथ आ रहा है। इसके साथ ही Redmi K20 MIUI 11 अपडेट यूज़र एक्सपीरियंस को भी ऑप्टिमाइज़ करेगा। आपको बता दें कि  रेडमी नोट 8 सीरीज़ लॉन्च इवेंट में Xiaomi ने घोषणा की थी कि Poco F1, Redmi K20, Redmi Y3, Redmi 7, Redmi Note 7, Redmi Note 7S, और Redmi Note 7 Pro के लिए मीयूआई 11 अपडेट को 22 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच रोल आउट किया जाएगा।

Redmi K20 Specifications 

Redmi K20 को 6.39 इंच की AMLOED ऑलवेज ऑन डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है जो 91.9 स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो ऑफर करती है और इसे भी HDR सपोर्ट दिया गया है। फोन में 7th जनरेशन का इन-डिस्प्ले फिंगर प्रिंट सेंसर दिया गया है। बढ़िया एक्सपीरियंस के लिए डार्क मोड, रीडिंग मोड को भी शामिल किया गया है। डिवाइस के बैक पर 3D कर्व्ड ग्लास बैक दिया गया है जिसे कोर्निंग गोरिला ग्लास 5 द्वारा प्रोटेक्ट किया गया है। स्मार्टफोन का वज़न 191 ग्राम है।

इस स्मार्टफोन को स्नैपड्रैगन 730 द्वारा संचालित किया गया है जिसे 8nm प्रोसेस पर बनाया गया है। K20 में भी K20 Pro जैसी 4000mAh की बैटरी दी गई है जो 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। रेड्मी के20 मोबाइल फ़ोन में 20MP का पॉप-अप सेल्फी कैमरा को लाया गया है और पनोरमा सेल्फी, AI सीन डिटेक्शन, AI पोर्ट्रेट और AI फेस अनलॉक दिया गया है।

स्मार्टफोन के बैक पर तीन कैमरा दिए गए हैं जो AI ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है और इसमें 48MP का Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर है, वहीं दूसरा 13MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और तीसरा कैमरा 8MP टेलीफ़ोटो लेंस है।

Redmi K20 Pro का कैमरा 960FPS स्लो-मोशन विडियो और 60FPS पर UHD 4K विडियो सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में कनेक्टिविटी के लिए टाइप C पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक और ड्यूल फ्रीक्वेंसी GPS मिल रहा है और फोन को स्प्लैश प्रुफ बनाने के लिए P2i सर्टिफिकेशन भी मिला है।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile