Redmi K20 और K20 Pro आज होंगे लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

HIGHLIGHTS

Poco F2 के नाम से भारत आएगा Redmi K20

K20 Pro में मिलेगा स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर

वनप्लस 7 सीरीज़ को टक्कर देगी ये रेड्मी सीरीज़

Redmi K20 और K20 Pro आज होंगे लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Redmi K20 सीरीज़ को पिछले कई समय से शाओमी टीज़ कर रहा है और लगता Redmi K20 और K20 Pro स्मार्टफोंस के बारे में लीक्स सामने आए हैं। प्रो वैरिएंट की खासियत यह मानी जा रही है कि यह डिवाइस कम्पनी का पहला डिवाइस होगा जो पॉवरफुल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 SoC पर काम करेगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

आज चीन में इन दोनों स्मार्टफोंस पर से पर्दा उठा जाएगा और फोंस की कई डिटेल्स सामने आ जाएंगी। इन फोंस को कम्पनी फ्लैगशिप किलर 2.0 के नाम से टीज़ कर रही है और कहा जा रहा है कि इन फोंस की सीधी टक्कर OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro से होगी। यह भी कहा जा रहा है कि आज के इवेंट में कम्पनी रेड्मी सीरीज़ के लैपटॉप को भी पेश कर सकती है जिसे RedmiBook नाम दिया जाएगा।

Redmi K20 लाइव स्ट्रीमिंग

शाओमी के सब-ब्रांड रेड्मी द्वारा यह इवेंट आज चीन में दोपहर 2 बजे (11:30 AM) पर शुरू होगा। लॉन्च इवेंट को शाओमी की अधिकारिक वेबसाइट और कम्पनी के वेबो हैंडल द्वारा लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

Redmi K20 और K20 Pro अनुमानित कीमत

कीमत की बात करें तो चीन में डिवाइस के लिए पहले ही प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। यूज़र्स 100 yuan (लगभग 1000 रूपये) देकर डिवाइस को प्री-बुक कर सकते हैं। जबकि स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा आज किया जाने वाला है। Redmi K20 स्मार्टफोन को भारत में Poco F2 के नाम से लॉन्च किया जाएगा।

रेड्मी K20 डिवाइस को स्नैपड्रैगन 730 SoC के साथ लॉन्च किया जाएगा। कुछ समय पहले शाओमी इंडिया के हेड मनु कुमार जैन ने संकेत दिया था कि जल्द भारत में नया स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 730 SoC के साथ उतारा जाएगा।

इन स्मार्टफोंस के अलावा कम्पनी आज अपनी रेड्मी सीरीज़ का पहला लैपटॉप भी लॉन्च कर सकती है। कम्पनी ने अपने आधिकारिक वेबो हैंडल के ज़रिए एक तस्वीर पोस्ट कर के इसे टीज़ किया था।

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile