Redmi Go को मिला नया अपडेट, मई सिक्योरिटी पैच है शामिल

Redmi Go को मिला नया अपडेट, मई सिक्योरिटी पैच है शामिल
HIGHLIGHTS

अपडेट का साइज़ है 105MB

एंड्राइड ओरियो गो एडिशन पर आधारित है फोन

Redmi Go स्मार्टफोन के लिए नया अपडेट जारी किया जा चुका है,जो मई के सिक्योरिटी पैच के साथ आया है। यह अपडेट डिवाइसेज़ को मिलना शुरू हो चुका है और इस अपडेट का साइज़ 105MB है। डिवाइस को यह दूसरा अपडेट प्राप्त हुआ है। Redmi Go स्मार्टफोन को एंड्राइड 8.1 ओरियो के गो एडिशन पर लॉन्च किया गया था और इसे जनवरी सिक्योरिटी पैच के साथ उतारा गया था।

ऐसा हो सकता है कि कम्पनी हर तीन महीने में Redmi के इस डिवाइस के लिए सिक्योरिटी अपडेट जारी करे। हालांकि, अभी एंड्राइड पाई (गो एडिशन) पर डिवाइस को अपडेट किए जाने की कोई ख़बर सामने नहीं आई है।

Redmi Go स्मार्टफोन में आपको 5.0 इंच की HD डिस्प्ले 1280X720 पिक्सल रेसोल्यूशन और एस्पेक्ट रेश्यो 16:9 के साथ मिलती है। स्मार्टफोन में 3000mAh की बैटरी दी गई है और 1GB रैम और 8GB स्टोरेज इसमें शामिल है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड से 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 क्वैड कोर प्रोएस्सर से लैस है और एंड्राइड ओरियो (गो एडिशन) के साथ आता है। साथ ही इसमें एंड्राइड गो एप्प्स मिलते हैं जिसमें Youtube Go, Gmail Go, Maps Go आदि शामिल हैं। स्मार्टफोन में डुअल सिम और डेडिकेटेड माइक्रो SD कार्ड स्लॉट दिया गया है और जिसके ज़रिए स्टोरेज को 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। आपको बता दें कि डिवाइस को 20+ भारतीय भाषाओं के सपोर्ट के साथ पेश किया गया है और गूगल असिस्टेंट को हिंदी, अंग्रेज़ी और हिंगलिश में इस्तेमाल किया जा सकता है।

ऑप्टिक्स के तौर पर डिवाइस में 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ दिया गया है। फ्रंट पर 5 मेगापिक्सल AI ब्यूटीफाई सेल्फी कैमरा दिया गया है जो सेल्फी के लिए ऑटो HDR सपोर्ट करता है। इससे HD विडियो कालिंग की जा सकती है। स्मार्टफोन को ब्रश्ड मैटेलिक फिनिश दिया गया है और यह ब्लू और क्लासिक ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया है।

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo