Redmi का फ्लैगशिप फोन K20 AnTuTu पर आया नज़र, SD 855 से होगा लैस

HIGHLIGHTS

AnTuTu पर मिला 458,754 स्कोर

स्नैपड्रैगन 855 से होगा लैस

फ्लैगशिप फोन के तौर पर होगा लॉन्च

Redmi का फ्लैगशिप फोन K20 AnTuTu पर आया नज़र, SD 855 से होगा लैस

फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 7 Pro के लॉन्च के बाद ही शाओमी ने अपने फ्लैगशिप किलर Redmi K20 स्मार्टफोन को ज़ोर-शोर से टीज़ करना शुरू कर दिया है। Redmi के जनरल मैनेजर Lu Weibing ने पुष्टि की है कि K20 स्मार्टफोन को हाई-एंड स्नैपड्रैगन 855 के साथ लॉन्च किया जाएगा। रेड्मी ब्रांड के लिए पहली बार ऐसा होगा कि किसी स्मार्टफोन को फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। इसके पहले रेड्मी सीरीज़ के फोंस को मिड-रेंज और बजट प्रोसेसर के साथ ही उतारा गया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इतना ही नहीं स्मार्टफोन का AnTuTu स्कोर भी सामने आया है। Lu द्वारा साझा किया गया यह स्कोर स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर द्वारा संचालित फोंस के लिए भी काफी चौंकाने वाला है। K20 मॉडल को Raphael कोडनेम दिया गया है और AnTuTu बेंचमार्क पर 458,754 स्कोर प्राप्त हुआ है। अगर Mi 9 स्मार्टफोन की बात करें तो इस फ्लैगशिप डिवाइस को AnTuTu पर 370,00 स्कोर प्राप्त हुआ था।

Redmi फ्लैगशिप मार्केट में एंट्री करने वाला है, लेकिन अभी इस स्मार्टफोन की कीमत के बारे में कोई अंदाज़ा नहीं लगा पाए हैं। K20 अगला POCO F2 हो सकता है लेकिन पक्के तौर पर यह नहीं कहा जा सकता है क्योंकि पोको पहले ही भारत में काफी लोकप्रिय है और देश में डिवाइस को K20 नाम से टीज़ किया जा रहा है।

Xiaomi ने हाल ही में भारत में अपने रेड्मी नोट 7S स्मार्टफोन के लिए टीज़र जारी किया है और स्मार्टफोन को 20 मई को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। शाओमी के ग्लोबल VP और मैनेजिंग डायरेक्टर इंडिया Manu Kumar Jain और आधिकारिक रेड्मी इंडिया ट्विटर हैंडल के ज़रिए टीज़र जारी किया है कि Redmi Note 7S स्मार्टफोन को 20 मई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। टीज़र से यह पक्का हो गया है कि स्मार्टफोन में Redmi Note 7 Pro की तरह 48 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

वाया

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile