48MP कैमरा और 6000mAh बैटरी वाला Redmi 9 Power आज इंडिया में लेगा एंट्री, जानें इंडिया प्राइस

HIGHLIGHTS

Redmi 9 Power स्मार्टफोन को आज इंडिया में लॉन्च किया जाने वाला है

Redmi 9 Power में आपको एक 48MP का प्राइमरी कैमरा मिलने वाला है

Redmi 9 Power चीन के बाजार में पिछले महीने ही लॉन्च किया जा चुका है

48MP कैमरा और 6000mAh बैटरी वाला Redmi 9 Power आज इंडिया में लेगा एंट्री, जानें इंडिया प्राइस

आज इंडिया के बाजार में Redmi 9 Power स्मार्टफोन की धमाकेदार एंट्री होने वाली है, आपको आ देते है कि इस मोबाइल फोन को लेकर सामने आये कुछ टीज़र आदि के माध्यम से इसके कुछ स्पेक्स के बारे में जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है। इस मोबाइल फोन में आपको एक 48MP का प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस मोबाइल फोन को चीन के बाजार में पिछले महीने Redmi Note 9 4G के तौर पर लॉन्च किया जा चुका है। हालाँकि इंडिया के मॉडल चीनी मॉडल के मुकाबले में कुछ अलग नजर आ रहा है। Redmi 9 Power के लॉन्च को आज एक वर्चुअल इवेंट के माध्यम से इंडिया में पेश किया जाने वाला है। आइये जानते हैंकि आखिर क्या हो सकती है इसकी कीमत और किन स्पेक्स के साथ यह यानी Redmi 9 Power इंडिया में एंट्री ले सकता है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Redmi 9 Power की इंडिया में लॉन्च डिटेल्स और लाइव स्ट्रीमिंग 

Redmi 9 Power मोबाइल फोन को आप इंडिया के बाजार में एक वर्चुअल इवेंट के माध्यम से लॉन्च किया जाने वाला है। इसके अलावा आपको बता देते है कि यह मोबाइल फोन दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाने वाला है, इस इवेंट को आप कंपनी के सोशल मीडिया चैनल्स पर जाकर देख सकते हैं।   

Redmi 9 Power का इंडिया प्राइस 

हालाँकि अभी तक Redmi 9 Power की इंडिया क्या कीमत होने वाली है इसके बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन को एक दूसरे नाम से चीन के बाजार में अभी पिछले महीने ही लॉन्च किया जा चुका है, इसे देखकर ही ऐसा माना जा रहा है कि भारत में भी इसकी कीमत वैसी ही होने वाली है, हालाँकि आधिकारिक तौर पर इसे लेकर अभी तक कुछ भी सामने नहीं आया है। आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन के 4GB रैम और 128GB  मॉडल को CNY 999 यानी लगभग Rs 11,300 में लॉन्च किया जा चुका है। हालाँकि ऐसा भी माना जा रहा है कि इसका 64GB मॉडल इससे भी कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। 

Redmi 9 Power Expected Specifications

Xiaomi India अपने Redmi 9 Power फोन को बैटरी पर आधारित रेडमी 9 प्राइम का सही अलटेरनेटिव के तौर पर उतारेगी जो Rs 10000 की श्रेणी में बढ़िया विकल्प है। डिवाइस में 6000mAh की बैटरी शामिल की जाएगी जो शाओमी द्वारा किफ़ायती फोन में इस्तेमाल की गई अब तक की बड़ी बैटरी में से एक होगी। यह 18W की फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

फोन में 6.5 इंच की 1080p IPS LCD डिस्प्ले मिलेगी जिसके टॉप पर एक वाटरड्रॉप जैसे नौच मिलेगा और इसमें फ्रंट कैमरा को जगह दी जाएगी। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का होगा। डिवाइस को स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट और एंडरोइड 10 पर आधारित MIUI 12 पर लॉन्च किया जाएगा।    

Xiaomi Redmi Note 9 4G specifications

फोन के रियर पैनल पर 48 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा मिल सकता है जिसे 8 मेगापिक्सल के अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल के डेप्थ कैमरा का साथ दिया जाएगा। Redmi Note 9 4G को स्टीरियो स्पीकर, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेन्सर और वॉटर रिपिलेंट कोटिंग जैसे फीचर्स दिये गए हैं जिन्हें रेडमी 9 पॉवर में भी देखा जा सकता है। ऐसा हो सकता है कि शाओमी दिसंबर में Mi 10i के साथ ही अपने इस फोन को भारत में लॉन्च करे।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile