Redmi 8 की अगली सेल दोपहर 12 बजे, ये हैं specs

HIGHLIGHTS

5,000mAh की बैटरी से है लैस

स्नैपड्रैगन 439 SoC द्वारा संचालित

मिलती है 5,000mAh की बैटरी

Redmi 8 की अगली सेल दोपहर 12 बजे, ये हैं specs

Xiaomi ने अपना एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Redmi 8 कुछ समय पहले भारत में पेश किया था और इसके बाद डिवाइस को कई बार सेल में भी लाया जा चुका है। डिवाइस की सेल फ्लिप्कार्ट, मी.कॉम और मी होम स्टोर्स पर शुरू की जाएगी। Redmi 8 स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 439 SoC और डुअल रियर कैमरा से लैस है और डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Redmi 8 प्राइस

Redmi 8 के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वैरिएंट का प्राइस Rs 7,999 है और 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट को Rs 8,999 में पेश किया गया है। 

Redmi 8 स्पेसिफिकेशंस

Redmi 8 में 6.22 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है जो 720 x 1520 पिक्सल का HD+ रेज़ोल्यूशन ऑफर करती है और डिस्प्ले के टॉप पर डॉट नौच दिया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi 8 के बैक पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ आया है। कैमरा सेटअप में 12 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है जो 1.4 माइक्रो पिक्सल साइज़ का है और इसका अपर्चर f/1.8 है और यह सोनी का IMX363 इमेज सेंसर है।

दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है जो पोर्ट्रेट शॉट्स के काम आएगा। कैमरा फीचर्स में AI सीन डिटेक्शन, गूगल लेंस सपोर्ट दिया गया है। फोन के फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का AI सेल्फी कैमरा दिया गया है। Redmi 8 के बैक पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और सिक्योरिटी के लिए फोन में फेस अनलॉक सपोर्ट भी दिया गया है।

डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी मिल रही है जो 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यूज़र्स को USB टाइप-C पोर्ट भी मिलने वाला है और बॉक्स में 10W का चार्जर भी मिलेगा। Redmi 8 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 SoC द्वारा संचालित है जिसे 4GB रैम और 64GB के साथ पेयर किया गया है। फोन में डुअल सिम सपोर्ट मिल रहा है और फोन के स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड के ज़रिए 512GB तक बढ़ा सकते हैं।

Redmi 8 P2i स्प्लैशप्रुफ कोटिंग और IR ब्लास्टर के साथ लाया गया है। फोन के फ्रंट पर गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिल रहा है और साथ ही 3.5mm ऑडियो जैक और FM रेडियो को भी शामिल किया गया है।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile