Redmi 8 को मिल रहा है MIUI 11 अपडेट…

HIGHLIGHTS

Redmi 8 को मिल रहा है नया अपडेट

MIUI 11.0.1.0.PCNINXM वर्जन नंबर का अपडेट मिला

Redmi 8 को मिल रहा है MIUI 11 अपडेट…

पिछले हफ्ते Xiaomi ने अपने Redmi 8A स्मार्टफोन के लिए नया MIUI 11 अपडेट जारी किया था और अब Redmi 8 को भी यह अपडेट दिये जा रहा है। अपडेट में कुछ नए फीचर्स और लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच भी शामिल हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Redmi 8 को MIUI 11.0.1.0.PCNINXM वर्जन नंबर का अपडेट मिला है और इसका साइज़ 600MB है। MIUI 11 अपडेट में अक्तूबर 2019 का एंड्राइड सिक्योरिटी पैच मिल रहा है।

MIUI 11 कई नए मिनिमालिस्टिक डिज़ाइन, नए डायनामिक साउंड इफ़ेक्ट, अपडेटेड मी फाइल मैनेजर ऐप, स्टेप्स ट्रैकर, वॉलपेपर कराउज़ल और फ्लोटिंग कैलकुलेटर के साथ आया है। अपडेट में नया Mi Share फाइल ट्रान्सफर टूल और मी डॉक् व्यूवर भी मिल रहा है। अपडेट में एडिशनल मेन्यु के लिए गेम टर्बो और होम स्क्रीन शोर्टकट भी मिल रहा है।

Redmi 8 में 6.22 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है जो 720 x 1520 पिक्सल का HD+ रेज़ोल्यूशन ऑफर करती है और डिस्प्ले के टॉप पर डॉट नौच दिया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi 8 के बैक पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ आया है। कैमरा सेटअप में 12 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है जो 1.4 माइक्रो पिक्सल साइज़ का है और इसका अपर्चर f/1.8 है और यह सोनी का IMX363 इमेज सेंसर है।

दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है जो पोर्ट्रेट शॉट्स के काम आएगा। कैमरा फीचर्स में AI सीन डिटेक्शन, गूगल लेंस सपोर्ट दिया गया है। फोन के फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का AI सेल्फी कैमरा दिया गया है। Redmi 8 के बैक पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और सिक्योरिटी के लिए फोन में फेस अनलॉक सपोर्ट भी दिया गया है।

डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी मिल रही है जो 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यूज़र्स को USB टाइप-C पोर्ट भी मिलने वाला है और बॉक्स में 10W का चार्जर भी मिलेगा। Redmi 8 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 SoC द्वारा संचालित है जिसे 4GB रैम और 64GB के साथ पेयर किया गया है। फोन में डुअल सिम सपोर्ट मिल रहा है और फोन के स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड के ज़रिए 512GB तक बढ़ा सकते हैं।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile