Redmi 7A का मॉडल नंबर आया सामने, जल्द होगा लॉन्च
M1903C3EI मॉडल नंबर के साथ भारत आएगा Redmi 7A
Redmi K20 और Redmi K20 Pro के साथ हो सकता है लॉन्च
Rs 6000 के आसपास हो सकती है कीमत
Xiaomi ने हाल ही में चीन में अपना Redmi 7A स्मार्टफोन लॉन्च किया था और अब लग रहा है कि जल्द ही फोन की दिग्गज कम्पनी अपने इस बजट फोन को भारत में भी लॉन्च करने वाली है। एक नई रिपोर्ट के हवाले से पता चलता है कि स्मार्टफोन को जुलाई 2019 में भारत में न्लौंच किया जाएगा। XDA developer yshalsager ने Redmi 7A के कुछ मोडले आइडेंटिफायर्स का खुलासा किया था और ग्लोबल वैरिएंट्स के आइडेंटिफायर्स M1903C3EG और M1903C3EH हैं जबकि भारत में M1903C3EI आइडेंटिफायर आएगा। मॉडल नंबर पता चलने के बाद उम्मीद की जा सकती है कि डिवाइस को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा।
SurveyXiaomi ने ख़ुलासा किया है कि Redmi K20 और Redmi K20 Pro स्मार्टफोंस को भारत में जुलाई के मध्य में लॉन्च किया जाएगा और ऐसा हो सकता है कि Redmi 7A को भी इसी तारीख को भारतीय बाज़ार में उतारा जाए। चीन में यह मोबाइल फ़ोन RMB 599 (लगभग Rs 6,050) की कीमत में उपलब्ध है और भारत में भी डिवाइस को लगभग इसी कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।
डिवाइस को पॉलीकार्बोनेट बैक दिया गया है और इसे स्प्लेश प्रुफ बनाने के लिए P2i नेनो-कोटिंग दी गई है। Xiaomi Redmi 7A को एंडरोइड 9 पाई पर आधारित MIUI 10 पर लॉन्च किया गया है। फोन में 5.45-इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है और यह एक HD+ डिस्प्ले है।
रेडमी 7A को स्नैपड्रेगन 439 ओक्टा-कोर चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है जो 1.95GHz पर क्लोक्ड है। अभी डिवाइस के रैम और स्टोरेज विकल्प का भी खुलासा नहीं हुआ है हालांकि डिवाइस में डेडिकेटेड माइक्रो SD कार्ड स्लॉट दिया गया है।
Xiaomi ने डिवाइस में 4,000mAh की बैटरी दी गई है जो 10W चार्जिंग सपोर्ट करती है। जहां तक कैमरा डिपार्टमेंट की बात है डिवाइस में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जिसके साथ ही एक LED फ्लैश मौजूद है। सेल्फी के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
हैंडसेट के बैक पर फिंगरप्रिंट सेन्सर दिया गया है और साथ ही यह AI-आधारित फेस अनलॉक भी सपोर्ट करता है। कनैक्टीविटी के लिए डिवाइस में ड्यूल-सिम, 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लुटूथ 4.2, GPS, माइक्रो USB पोर्ट और 3.5mm हैडफोन जैक दिया गया है।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile